चित्तौड़गढ़ / बेंगू - जिप उपचुनाव में प्रभुलाल धाकड़ ने मारी बाजी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। बेगूं। चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 22 के लिए उपचुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल धाकड़ ने 2023 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 22 के लिए शुक्रवार को 14 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केंद्रों पर 39023 मतदाताओं मे से 11365 (29.12 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शनिवार प्रातः 9 बजे शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल धाकड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंन्दी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार धाकड़ को 2023 मतों से पराजित किया। इधर शनिवार सुबह मतगणना के बाद चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 22 की तस्वीर साफ होने बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शाम 5 बजे बेगूं नगर के पुराने बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

जिप उपचुनाव में मतदान प्रतिशत रहा कम, राजनैतिक गलियारों में चर्चा

चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 22 में शुक्रवार को हुए उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में कमी राजनैतिक गलियारों सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं 22 में शुक्रवार को हुए उपचुनाव में महज 29.12 प्रतिशत मतदान को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है, कोई किसान वर्ग के कृषि कार्य में व्यस्त होने का दावा कर रहा है तो कोई वर्तमान परिस्थितियों में राजनैतिक रसूखात को मुख्य कारण बता रहा है। विदित है कि बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के निर्वाचन के बाद चित्तौड़गढ़ जिला परिषद वार्ड नं 22 की रिक्त हुई सीट पर शुक्रवार को उपचुनाव में हुए मतदान में 39023 मतदाताओं में से 11365 कुल (29.12 प्रतिशत) मतदाताओं ने ही मतदान किया। इधर मतदान प्रतिशत कम रहना क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर लोगों द्वारा खुलकर प्रतिक्रिया तो नही दी जा रही है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय से सत्ता के करीबी नुमाइंदो द्वारा अपने स्तर पर ही कार्यों को समेटना अब लोगों को रास नही आ रहा है। अभी हाल ही के दिनों में पारसोली थाना क्षेत्र के मालीखेड़ा गांव में खनिज विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 100 टन से अधिक बजरी स्टॉक जब्त किया गया, इसके बावजूद बेगूं नगर में शाम ढलते ही बजरी से भरे डंपर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से छुपे हुए नही है, हालांकि कुछ जनप्रतिनिधियों ने मतदान प्रतिशत कम रहने का कारण ग्रामीणों द्वारा कृषि कार्य में व्यस्त होना बताया, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत क्या है उससे वें भी अनजान नही है। इधर सुवाणिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा भी मतदान बहिष्कार की सूचना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंची, जहां दो दिन पहले ही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने समझाईश के प्रयास शुरु कर दिए, लेकिन मतदान दिवस तक सुवाणिया पंचायत के ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े रहे, जो भी मतदान प्रतिशत की कमी का प्रमुख कारण रहा।

What's your reaction?