7245
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। कोतवाली थाना निंबाहेड़ा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार बेरवा रेंज स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज द्वारा उन्हें 21 फरवरी को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
बता दे की चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस से एकमात्र पुलिस अधिकारी सूरज कुमार बेरवा का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्व में घोषित उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक को प्रदान करने के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन कानून एवं व्यवस्था राजस्थान, जयपुर के पत्र कमांक 66 दिनांक 16 जनवरी 2025 के क्रम में पुलिस सेवा के अधिकारियो/ कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित अति उत्कृष्ट सेवा, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क मय प्रशंसा पत्र 24 फरवरी 2025 तक प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
जिसके अंतर्गत उदयपुर रेंज स्तर पर 21 फरवरी को अधिकारियों, कर्मचारियो को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रदान किये जायेगें।