चित्तौड़गढ़ - खजाने में निकली सोने की गिन्नियों के लालच में गवाए चार लाख, अब दो रुपए में भी नहीं बिक रही
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के निंबाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को सोने की गिन्नियों दिखा कर करीब चार लाख रुपए की ठगी कर दी गई। ठगी का पता चलने के बाद प्रार्थी ने चित्तौड़गढ़ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजाने में निकली गिन्नियों के चक्कर में प्रार्थी ने अपनी जमा पूंजी गंवा दी। एक महिला व दो व्यक्तियों पर ठगी का आरोप लगा है। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में प्रार्थी निंबाहेड़ा में श्रीराम कॉलोनी निवासी राजेश कुमावत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी के पिता लालचंद कुमावत से दो व्यक्ति एवं एक महिला गत दिनों मिले थे। इन्होंने एक सोने की गिन्नी दिखाते हुए कहा था कि उनके यहां खुदाई में काफी गिन्नियां निकली है। पैसों की आवश्यकता है तो हम इन्हें बेचना चाहते हैं। इस पर लालचंद कुमावत सर्राफा ज्वैलरी व्यवसाई की दुकान पर जाकर आरोपियों की ओर से लाई गई एक गिनी की जांच करवाई तो वह सोने की निकली थी। इस पर प्रार्थी को इन पर विश्वास भी हो गया। गिन्नियों का सौदा तय कर लिया गया। इसके दो दिन बाद में आरोपियों ने फोन कर के प्रार्थी को रुपए लेकर चित्तौड़गढ़ बुलाया गया। चित्तौड़गढ़ में इन्हें गिन्नियों से भरी थैली दी गई और चार लाख रुपए ले लिए। बाद में आरोपित मौके से चले गए। इसके एक दिन बाद प्रार्थी के परिवार ने सोने की गिन्नियों की जांच करवाई तो वह सभी नकली निकली। एक का भी मूल्य दो रुपए से अधिक नहीं था। इस पर ठगी का एहसास हुआ तो पहले यह निंबाहेड़ा थाने पहुंचे। बाद में इन्होंने चित्तौड़गढ़ सदर थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

निंबाहेड़ा पुलिस ने ना की तो चित्तौड़गढ़ में दर्ज करवाई रिपोर्ट

जानकारी में सामने आया की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रार्थी को भटकना पड़ा। पहले यह निंबाहेड़ा थाने पहुंचे थे। लेकिन निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया की ठगी चित्तौड़गढ़ सदर इलाके में हुई है। वही पीड़ित परिवार की माने तो वह महिला तथा दो व्यक्ति सबसे पहले निंबाहेड़ा में ही मिले थे। बाद में रुपए लेकर बुलाया तो वह चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें अनावश्यक 35 किलोमीटर दूर जाकर रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ गई। इधर, चित्तौड़गढ़ सदर थानाधिकारी को पता चला कि निंबाहेड़ा पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज नहीं कर रही है तो उन्होंने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?