5586
views
views

सीधा सवाल। कपासन। क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत भूपालनगर उर्फ डाबर में डामरीकृत रोड़ स्वीकृत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों विधानसभा बजट के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा नगर पालिका आकोला से वाया भूपालनगर से फलासिया जागीर कुल लम्बाई 17 किलोमीटर 22 करोह का बजट पारित करने पर ग्राम पंचायत भूपाल नगर के उपसरपंच लक्ष्मण लाल जाट के नेतृत्व के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पत जाट, प्रकाश जाट,रतन लौहार,कालु राम जाट,शंकर पेन्टर, मुकेश सुथार,दिनेश जाट, लोकेश जाट, दिनेश जाट,सुरेश सुधार,रमेश तैली,डालू भील,राम लाल गाडरी, राम लाल गुर्जर,राम लाल लौहार, नारायण गिरी आदि कार्यकर्ताओं ने विधायक अर्जुन लाल जीनगर के आवास पर पहुंचकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।