views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में उदयपुर सिक्सलेन पर भादसोड़ा चौराहा के पास हिंसक वन्य जीव ने गोवंश का शिकार कर लिया। मामले की जानकारी मिली तो क्षेत्र के लोगों में एक बार तो दहशत व्याप्त हो गई कि पैंथर ने शिकार किया हो। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम एवं भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस वन्य जीव ने शिकार किया लेकिन जरक होने की आशंका जाता है।
जानकारी के अनुसार भादसोड़ा मंडफिया रोड पर जंगली जानवर द्वारा एक गाय का शिकार किया गया। भादसोड़ा निवासी हर्ष अग्रवाल ने उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया को सूचित किया। इस पर तुरंत प्रभाव से वन विभाग की टीम को मौके मुआवना के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर वन विभाग से नाका प्रबंधक धर्म लाल गुर्जर, शैतान सिंह , नेपाल सिंह एवं भादसोड़ा थानाधिकार घेवरचंद मौका निरीक्षण करने पहुंचे है। वन विभाग की टीम ने पैंथर होने की पुष्टि नहीं की है। जरख होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है।