views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने मंगलवार को चादौली ग्राम पंचायत के प्रतापपुरा गांव का दौरा किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कृष्णावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भाजपा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस पर कृष्णावत ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में भाजयुमों जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, रमेश गोपावत, सोहन लाल आंजना सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।