चित्तौड़गढ़ - चंदेरिया रेलवे स्टेशन से 262 यात्रियों को लेकर जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की और से शुरु की गई वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत मंगलवार को विशेष ट्रेन तीर्थ यात्रियों को लेकर अजमेर से जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना हुई। चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया रेलवे स्टेशन से करीब 262 तीर्थ यात्री ट्रेन में सवार हुवे हैं। ट्रेन के रवाना होने से पहले देवस्थान विभाग की और से यात्रियों को टिकट वितरण किए तथा स्वास्थ्य जांच भी करवाया गया।

देवस्थान विभाग उदयपुर से नोडल अधिकारी नितिन नागर ने बताया कि राज्य सरकार की और से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना लागू की गई है। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थ स्थलों पर दर्शनार्थ ले जाया जाता है। इसी के तहत जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों से जुलाई में आवेदन मांगे गए थे। देवस्थान विभाग की और से सितम्बर में लॉटरी निकाली गई थी। नोडल अधिकारी नितिन नागर ने बताया कि तय समय के अनुसार मंगलवार सुबह चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को बुलाया गया। विशेष ट्रेन अजमेर से अपराह्न में चित्तौड़गढ़ पहुंची। चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमन्द, प्रतापगढ़ और सलूम्बर जिले के 262 से अधिक यात्री चंदेरिया से बैठे। इन यात्रियों को पहले बुला कर टिकट का वितरण किया गया। साथ ही इनके स्वास्थ्य की जांच भी चिकित्सकों की टीम बुला कर किया गया। वहीं देवस्थान विभाग की टीम ने सभी तीर्थ यात्रियों के टिकट एवं आईडी कार्ड वितरित किए। देवस्थान विभाग की टीम सुबह 7 बजे ही चंदेरिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जहां टेंट लगा कर व्यवस्था की गई थी। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों का भी आना शुुरु हो गया। रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी रामेश्वर जिंदल भी मौके पर पहुंचे। इस यात्रा के लिए देवस्थान विभाग के नोडल अधिकारी नीतिन नागर, मंजू राजावत, सुमित्रा सिंह, जगदीश जीनगर व्यवस्था में लगे रहे।

What's your reaction?