चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के
निर्देशन में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के इंडोर स्टेडियम में
आयोजित हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य
लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव थी। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह
एवं कार्यक्रम के प्रभारी सी एल भंडारकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि विज्ञान दिवस के इस उपलक्ष्य पर स्कूल के कैडेट्स ने रचनात्मक और नवाचारपूर्ण परियोजनाओं पर
आधारित कई प्रकार के मॉडल बनाये जिनकी प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने
उदघाटन किया। प्रदर्शनी में कैडेट्स ने भौतिक विज्ञान ने अध्यापक
ओंकार सिंह, सी एल भंडारकर, सोहित यादव, रसायन विज्ञान ने वरिष्ट अध्यापक
टोनी अब्राहम, ज्ञानेश्वर सिंह, आशी चौधरी, धर्मपाल सिंह, जीव विज्ञान के
अध्यापक भूपेंद्र बिहारी व्यास के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के मॉडल
बनाएं। कैडेट बलराज सिंह एवं कैडेट अमन ने ग्रीन हाईड्रोजन,
कैडेट नंदनी कुमारी ने माइक्रो ओर्गेनिज्म, कैडेट अमन यादव,
कैडेट शौर्य सिंह एवं कैडेट देवांश राज ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट
प्लांट, कैडेट ऋतिक कुमार एवं कैडेट तनिष्का ने इलेक्ट्रो केमिकल सेल,
कैडेट आदित्य ने इलेक्ट्रिक पेन, कैडेट हर्षित शर्मा एवं कैडेट
अंश कुमार ने ह्यूमन स्केल्टन सिस्टम, कैडेट दिव्यांश एवं कैडेट स्वरुप
ने मैजिक कैप, कैडेट कार्तिक एवं कैडेट वर्निका ने लावा लैंप,
कैडेट रितिका एवं कैडेट रवि जाखड़ ने घुस लेते रंगे हाथों कैसे
पकड़े पर आधारित, कैडेट विकास एवं कैडेट अंज्नैय प्रताप तिवारी ने फूल
की सरंचना, कैडेट प्रियंका ने सरल एवं मिश्रित सूक्ष्मदर्शी, कैडेट अनोखी
एवं कैडेट नीतू ने रक्त संचार पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य
आकर्षणों में कैडेट योगेश का प्रोजेक्ट कार पार्किंग सेंसर रहा,
कैडेट प्रियांशु ने फायर अलार्म सिस्टम के माध्यम से त्वरित आग का पता लगाने
की क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जबकि कैडेट शौर्य एवं कैडेट प्रेम के
हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम ने वाहन सुरक्षा में प्रगति का प्रदर्शन किया।
कैडेट पृथ्वी ने जल स्तर संकेतक के साथ पर्यावरण संबंधी चिंताओं को
भी प्रदर्शित किया, जो जल संरक्षण और प्रबंधन में मदद करता है। कैडेट
कार्तिकेय का हेलीकॉप्टर मॉडल, कैडेट मोहनीश का रेन वाटर अलार्म,
कैडेट कृष्णम का थीफ डिटेक्टर प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र
रहें। सभी दर्शको ने कैडेट्स द्वारा बनाये गए मॉडल्स को काफी सराहा।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न
हिस्सा है और इसका महत्व हमें समझना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से कैडेट्स में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ
मौजूद है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि डॉ-रमन के जीवन से
प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा देश के विकास में
योगदान दें।

What's your reaction?