चित्तौड़गढ़ / भदेसर - हाज्याखेडी नदी पुलिया पर अज्ञात महिला के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा ; कर्ज में डूबे आरोपी ने सोने के जेवरात लूटने के लिए की हत्या, धर्म का भाई गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भदेसर। दो दिन पूर्व भदेसर थानान्तर्गत हाज्याखेडी नदी पुलिया पर मिली अज्ञात महिला की लाश के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा करते हुए भदेसर थाना पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान महिला की हत्या के आरोपी रमेश गाडीया लोहार को गिरफ्तार किया है। मृतका महिला को धर्म की बहन बना रखे आरोपी ने कर्ज में डुबे होने व महिला के रुपये नहीं लौटा पाने की सूरत में महिला के पहने हुए सोने के जेवरात देखकर जेवरात लूटने के लिए हत्या कर लाश को हाज्याखेडी नदी पुलिया पर डाल कर चला गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में हत्या कर हाज्याखेडी पुलिया पर डाली गई अज्ञात महिला की लाश के मामले का खुलासा करने के लिए भदेसर थाना पुलिस व साइबर सेल टीम को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरितासिंह व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना पुलिस उप निरिक्षक व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
           
अज्ञात महिला के ब्लाईंड मर्डर व मामले की गम्भीरता को देखतें हुए गठीत टीम द्वारा अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिए मृतका के फोटो सोशल मिडीया में प्रचार प्रसार कर व आसुचना तन्त्र से लाश की शिनाख्त की गई, जिसकी पहचान मीना पत्नि हुक्मीचन्द मेनारिया निवासी आजाद नगर रूण्डेडा थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर के रुप में हुई। जिस पर परिजनों को सुचित कर तलब किया गया। मृतका की मृत्यु के कारणों की जॉच के लिए मेडीकल बोर्ड से मृतका की लाश का पोस्टमार्टम कराया जाकर लाश को परिजनों को सुपुर्द कर टीम द्वारा उक्त ब्लाईंड मर्डर को चैलेंज के रूप में लेते हुए तकनीकी व आसूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंन्धान किया गया। उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर मुखबिर मामूर किये प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी उदयपुर जिले के बासडारोड वाना थाना खेरोदा निवासी 38 वर्षीय रमेश चन्द्र पुत्र बाबू लाल गाडीयालौहार को नामजद कर उसके बारे में सुचना प्राप्त कर आरोपी को डिटेन कर हत्या के बारे में पुछताछ की जाकर गिरफ्तार किया गया।
     आरोपी से मनावैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो उसने बताया कि वह गाय भैंस खरीदने बेचने का व्यापार करता हैं, मृतका को उसने 10-12 सालों से धर्म की बहन बना रखी है और उसके घर आता जाता है। आरोपी को इस बात की जानकारी है कि मृतका मीना बाई सोने चादी के जेवरात पहनती है। आरोपी नशे व जुआ सटटा खेलने का आदि है, जिसके कारण उसके उपर लोगों का काफी कर्जा होने से एवं मृतका द्वारा भी कर्ज के रुपये मॉगने से आरोपी ने कर्जा उतारने के लिए सोची समझी साजीश के तहत मृतका मीनाबाई को गाय दिलाने के बहाने गांव से बाहर बुलाकर अपनी पिकअप में बैठाकर मंगलवाड की तरफ ले गया और वहां से चित्तौडगढ की तरफ गाय होने का बताकर साजिश के तहत भदेसर थाना सर्कल के चित्तौडगढ उदयपुर हाईवे स्थित हाज्याखेडी पुलिया के पास ले जाकर धोखे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मृतका की चुनरी से मुह बान्ध कर गाडी में रखे रस्से से गला बान्धकर उसके सोने के जेवरात खोल कर उसकी लाश को हाज्याखेडी पुलिया रोड पर डाल कर अपने घर वाना उदयपुर की तरफ निकल गया।

मृतका के पुत्र ने दी रिपोर्ट में कहा
                27 फरवरी को प्रार्थी विनोद पुत्र हुक्मीचन्द मेनानिया निवासी आजाद नगर रूण्डेडा थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर ने भदेसर थाने पर एक लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी माताजी मीना पत्नि हुक्मीचन्द मेनारिया जो उनके घर से शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नि राधा से गांव में जाकर आने का कहकर गई थी जो काफी देर तक घर पर नही आने से आस-पास काफी तलाश की एवं उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ आने से आसपास सभी परिवार वालों ने तलाश की। उसके बाद वल्लभनगर थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करायी उसी दौरान देर रात को वाट्सएप्प ग्रुप से जानकारी मिली कि भदेसर थाना क्षेत्र के हाज्याखेडी पुलिया पर एक महिला की लाश मिली है जिसपर वे भदेसर थाना पंहुचे यंहा पर फोटो देखे तो उक्त लाश उसकी माताजी मीनाबाई की होना पायी गई, जिसको गला दबाकर रस्सी से बांधकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर हाज्याखेडी पुलिया चित्तौड उदयपुर हाईवे पर डालकर गए है ।

कार्यवाही में यह थी टीम

भदेसर थानाधिकारी धर्मराज मीना, एएसआई निहाल चन्द, सुभाष, गोपाल, सुनील, कानि. विकाश, विजय, रतनसिह, नरेन्द्र, झाबरमल, मुरलीधर व धर्मेंद्र, जिला साइबर टीम के हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार, रामनरेश, मनीष, राजेश व कमलेश कार्यवाही में अहम भूमिका रही।

What's your reaction?