2079
views
views

सीधा सवाल। कपासन। सुप्रसिद्ध शनि महाराज आलि में रैगर समाज सराय में समाज की साधारण सभा आयोजित हुई।भगवान शनि देव एवं बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अतिथियों के द्वारा किया गया। सभा के अध्यक्ष नाथु लाल बाकोलिया एवं सचिव भगवान लाल शेर सहित कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया।स्वागत उद्बोधन शिक्षाविद अशोक कुमार आर्टिया द्वारा दिया गया। खुले सत्र में समाज के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा, राजनीति एवं समाज सुधार के मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व उपप्रधान तेज पाल सुकरिया द्वारा समाज को समय के साथ अनुकूलता को देखते हुए राजनैतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षाविद अशोक कुमार आर्टिया ने राज्य सरकार की योजना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, अपनों को सम्मान देना के साथ ही शिक्षा प्रकोष्ठ को मजबूत कर बाल फुलवारी को सुरक्षा सम्मान को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया।साथ ही लेखा जोखा प्रस्तुत करने के बाद आम सहमति से अध्यक्ष पद हेतु शांति लाल बागोरिया आकोला, सचिव पद पर रोशन लाल तरुगलिया तरनावो का खेड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर आशीष जाटोलिया काकरवा,संयोजक पद पर कैलाश चंद्र सोलिया सांवलियाजी,उपाध्यक्ष पद पर भैरू लाल तरुगलिया पीपली,नारायण लाल शेर लोहाणा,नारायण लाल बाकोलिया चंगेडी, युवा प्रकोष्ठ पर भंवर लाल कासौटिया सुरपुरी,माणक चंद्र चंगेरीवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रकाश चंद्र सुकरिया देलवास, प्रकाश चंद्र शेर लोहाणा, जगदीश चंद्र शेर, भंवर लाल भांकरीवाल कन्नौज साथ ही संरक्षक पद पर माधव लाल सोलिया, रोशन लाल जाटोलिया चगेड़ी , अशोक कुमार आर्टिया हिंगवानिया,कैलाश चंद्र चंगेरीवाल मनोनीत किए गए।