चित्तौड़गढ़ / बेंगू - जिला पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों की ली बैठक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

निर्माणाधीन बेगूं पुलिस थाने का भी किया निरीक्षण

सीधा सवाल। बेगूं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने शुक्रवार दोपहर बेगूं थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द से मनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जोशी ने निर्माणाधीन बेगूं पुलिस थाने के नवीन भवन का भी निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार बेगूं थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता एवं एडीएम विनोद मल्होत्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़, उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार एवं कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी विष्णु यादव, बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा, पारसोली थानाधिकारी प्रेम सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आगामी पर्व होली, धुलण्डी, ईद, शीतला सप्तमी, रंगतेरस को आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सीएलजी सदस्यों से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जोशी ने कहा कि होली का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला जाए, लेकिन किसी धर्म या समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ख्याल रखें। त्योहारों को लेकर पुलिस टीमें भी अलर्ट रहेगी, जो असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेगी। जिला पुलिस अधीक्षक जोशी ने सीएलजी सदस्यों को गड़बड़ी पर नजर रखते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने की बात कही। इसके साथ ही वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से भी सावधान रहने की सलाह दी। बैठक में एसपी जोशी ने जिलेभर में सड़क दुर्घटनाओं में 61 लोगों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि यह आंकड़ा राजस्थान में एक महीने में सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, वृद्धिचंद कोठारी, बजरंग व्यायामशाला के शम्भूलाल डिडवानिया, व्यापार मंडल के अभय कुमार लुहाड़िया, भूमि विकास बैंक उपाध्यक्ष मदनगोपाल धाकड़, नगर पालिका पार्षद जयदीप बिल्लू, पारस जैन, ओमप्रकाश छीपा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सीपी जोशी, गोपाल सोनी, महेंद्र सिंह, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि सिद्दीक भट्टेवाला, अमीन अंसारी सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। बैठक के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने निर्माणाधीन बेगूं पुलिस थाने के निर्माणाधीन नवीन भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी ने किया घटना स्थल का मौका निरीक्षण

बेगूं क्षेत्र के जोगणिया माता–मेनाल मार्ग पर गुरुवार सुबह जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिलने के मामले में शुक्रवार दोपहर बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने घटनास्थल का मौका निरीक्षण कर बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह और बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा को आवश्यक निर्देश दिए। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह जोगणिया माता से मेनाल जाने वाले रास्ते पर वन विभाग की पेडोक में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसकी उम्र करीब 45 साल है। बेगूं थाना पुलिस ने इलाके में आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर मृतक महिला की शिनाख्तगी के प्रयास शुरु कर मृतका के शव को बेगूं उप जिला चिकित्सालय की मॉर्चरी में रखवाया है। इधर घटना के दूसरे दिन भी मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पाई। बेगूं थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के अन्य पुलिस थानों बिजोलिया, माण्डलगढ़ में भी महिला की गुमशुदगी के प्रयास जारी है।

What's your reaction?