1596
views
views

सीधा सवाल। कपासन। निकटवर्ती पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तस्वारिया का इंस्पायर अवार्ड में इस वर्ष भी चयन हुआ है विगत तीन वर्षों से तस्वारिया विद्यालय का चयन हो रहा है।विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने बताया कि राज्य स्तर से गुरुवार को जारी इंस्पायर अवार्ड की सूची में तस्वारिया की ममता गाडरी का चयन हुआ है। शुक्रवार को प्रार्थना सभा में सभी स्टाफ एवं ग्रामवासियों के समक्ष उक्त बालिका एवं विज्ञान की शिक्षिका प्रभारी रिजवाना खान को उपरना से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस वर्ष जारी सूची में कपासन ब्लॉक से राजकीय एवं निजी उच्च माध्यमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से केवल 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं।जिसमें तस्वारिया विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत ममता गाडरी का चयन हुआ है।सिरोया ने बताया कि विगत तीन वर्षों से लगातार तस्वारिया विद्यालय में विद्यार्थियों का चयन हो रहा हैं।इससे पहले सुनील जाट,शिवानी सुथार का चैन हो चुका हैं। इस वर्ष ममता गाडरी का चयन होने से विद्यार्थी के बैंक खाते में दस हजार की राशि जमा होकर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। इससे वैज्ञानिक सोच से विद्यार्थियों में नवाचार के माध्यम से विभिन्न मॉडल का निर्माण कर रहे हैं।