चित्तौड़गढ़ - जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने का आह्वान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन और जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में होली, धुलंडी, शीतला सप्तमी, रंग तेरस, जुमातुल विदा, ईद-उल-फितर, महावीर जयंती, रामनवमी सहित विभिन्न त्योहारों को सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

त्योहारों को भाईचारे और उल्लास से मनाने की अपील

बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं। उन्होंने सभी से सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार से बचने और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने का आग्रह किया।

प्रशासन रहेगा सतर्क

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। किसी भी अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने और विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।

शांति समिति का सहयोग

शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जिले में सभी त्योहार भाईचारे और उमंग के साथ मनाए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू. अ) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's your reaction?