चित्तौड़गढ़ - भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने किया पद भार ग्रहण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रतन गाडरी व नव निर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। जिला परिषद कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पद भार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सांवलिया सेठ के जयकारों के बीच में जिला प्रमुख व जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण हुआ। पहले भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी एक बार पुनः जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। बाद में सभी जिला परिषद पहुंचे थे।

जानकारी में सामने आया कि गत माह चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख के चुनाव हुए थे। इसमें जिला प्रमुख के पद पर गब्बर सिंह अहीर का निर्वाचन हुआ था। वहीं भाजपा ने जिला अध्यक्ष पद पर रतन गाडरी को नियुक्त किया था। होलाष्टक के कारण दोनों ने पद भार ग्रहण नहीं किया था। इसके चलते होली के बाद कार्यभार के कार्यक्रम हुए। शनिवार को पहला कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने पद भार ग्रहण किया। रतन गाडरी तीसरी बार भाजपा चित्तौड़गढ़ की कमान अपने हाथों में ली। इसके बाद में सभी भाजपा नेता जिला परिषद चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के बाद भाजपा समर्थित जिला प्रमुख गब्बर सिंह ने पद भार ग्रहण किया। इन दोनों पद भार ग्रहण में प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभानसिंह, अर्जुन जीनगर, सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक अशोक नवलखा व बद्री जाट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त जिला प्रमुख को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में आज नवनियुक्त पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन गाडरी ने पदभार ग्रहण किया है। वे पहले भी जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और एक अनुभवी नेता होने के नाते आशा करता हूं कि वह सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। पार्टी और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने कहा कि आज पार्टी को नए जिलाध्यक्ष के रूप में रतन गाडरी और जिला प्रमुख के रूप में गब्बर सिंह अहीर ने पद भार ग्रहण किया है, जो शुभ संकेत है। वहीं उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव पंचायती राज और जिला परिषद के चुनाव में भाजपा तीन चौथाई बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जो परिवर्तन किए हैं वह भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

What's your reaction?