2184
views
views

सीधा सवाल। कपासन। भारत विकास परिषद कपासन के तत्वाधान में आज होली पर्व पर स्नेह मिलन का कार्यक्रम स्थानीय वृंदा विहार वाटिका में रखा गया।जिसमें भेरु लाल बारेगामा एंड पार्टी ने भजनों से ऐसा समां बांध दिया कि सभी पुरुष एवं महिलाएं नृत्य करने को बाधित हो गए।होली पर्व पर आयोजित स्नेह मिलन के सभी पुरुष एवं महिलाओं ने नवीन परिवेश में बड़े उत्साह पूरक भाग लिया।फूलों की पंखुड़ियां को बिखरते हुए हास्य एव विनोद के साथ यह स्नेह मिलन प्रातः 11 बजे से 6:30 बजे तक चला। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय शाखा को दक्षिणी प्रांत में सर्वश्रेष्ठ शाखा होने का जो गौरव प्रदान किया इस हेतु सभी सक्रिय सदस्यों के सहयोग प्रदान करने हेतु आभार किया।भारत विकास परिषद शाखा के निवृतिमान अध्यक्ष कमल दाधीच सचिव नंदलाल बोहरा एवं कोषाध्यक्ष रमेश विजयवर्गीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु अशोक गौड़ एवं भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह को प्रांत स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गयाा।कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गयाा।अंत में प्रांतीय समन्यक प्रभु लाल टेलर ने सबका आभार व्यक्त किया।