चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में पेंशनरों की विशाल जनसभा, पेंशन फंड में जमा रकम के अनुपात में पेंशन सुनिश्चित करने की मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नेहरू गार्डन में आयोजित विशाल जनसभा में ईपीएस 95 पेंशनरों ने भारत सरकार से पेंशन फंड में जमा रकम के अनुपात में पेंशन सुनिश्चित करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने की, और प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह शक्तावत ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया।
नरेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि गैर सरकारी पेंशनरों ने औद्योगिक इकाइयों में जीवन भर काम करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही पेंशन फंड में लाखों रुपये जमा किए, लेकिन इन पेंशनरों को प्रो राटा बेस पर पेंशन मिलने के कारण औसतन 1171 रुपये मिल रहे हैं, जो उनके जीवन यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने श्रम मंत्रालय से पेंशन फंड में जमा रकम के अनुपात में पेंशन की गणना करने का अनुरोध किया।
उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनरों की चार प्रमुख मांगें हैं: न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये, महंगाई भत्ता, पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और पेंशन में सुधार। पेंशनरों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और श्रममंत्री सहित अन्य नेताओं को ज्ञापन दिए और अनेक बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार पेंशनरों की मृत्यु के बाद उनके द्वारा जमा की गई रकम को "डेड मनी" घोषित कर देती है, और इसे अपनी इच्छा अनुसार खर्च कर वाहवाही लूटती है। चिंता जताते हुए, पेंशनरों ने सांसदों से अपील की कि पेंशन गणना के फार्मूले में सुधार किया जाए और छूट वाली कंपनियों के पेंशनरों को भी बिना छूट वाली कंपनियों के समान उच्च पेंशन का लाभ दिया जाए। सभा में पेंशनरों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभा में हिंदुस्तान जिंक, बिरला, जेके, आदित्य, मंगलम सीमेंट, सहकारी समिति, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, राजस्थान रोडवेज के सैकड़ों पेंशनर उपस्थित हुए। प्रमुख पेंशनरों में सुधीर मेहता, सत्यनारायण सेन, एसपी सुखवाल, गोपाल चावला, प्रभु लाल शर्मा, कैलाश पोखरना, चंद्रशेखर पालीवाल, डॉ. निरंजन जोशी, गुणवंत बैरागी, चांदमल जायसवाल, गोपाल मेनारिया, राजेंद्र दशोरा, ललित दशोरा, जगदीश पारीक, मनोहर मुंदड़ा, रफीक मोहम्मद बाली देवी आदि ने अपने विचार रखे।

What's your reaction?