चित्तौड़गढ़ - कमरा बंद कर सोया या युवक, आग लगी तो दम घुटने से हुई मौत, धुएं से चेहरा हो गया काला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले गांधीनगर कच्ची बस्ती क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। यह युवक कमरे का दरवाजा बंद करके सोया था, तभी आग लग गई। इससे कमरे में धुवां फेल गया और दम घुटने से मौत हो गई। बाद में पड़ोसी और परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और चिकित्सालय पहुंचाया। कमरे में धुवां काफी हो गया, जिससे इसका चेहरा काला हो गया था। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधीनगर क्षेत्र में आने वाले भीलों की झोंपड़ियों में अकील हुसैन मेवाती का मकान है। मकान के नीचे के हिस्से में किराएदार और ऊपरी मंजिल पर यह परिवार के साथ रहता है। अकील हुसैन मेवाती तथा इसका पुत्र आरीफ उर्फ शकील (32) पुताई का काम करते हैं। रविवार दोपहर बाद आरीफ बाहर से घर लौटा था। इस दौरान घर पर इसके परिवार के सदस्य नहीं थे। यह पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाकर सो गया। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते कमरे में आग लग गई। नींद में होने के कारण इसे पता ही नहीं चला। किराएदार ने ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे से धुवां उठते देखा तो पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर से बंद था। बाद में इन्होंने धक्के देकर दरवाजे को तोड़ा तो अंदर आरीफ सोफे पर लेटे हुवे मिला। वहीं कमरे में रखा सामान जल गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर गांधीनगर चौकी प्रभारी एएसआई जितेंद्रसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली सीआई भवानी सिंह को भी अवगत करवाया। एंबुलेंस मंगवा कर आरीफ को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर उसके शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को देरी हो जाने के कारण इसके शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। एएसआई जितेंद्रसिंह ने बताया कि कमरे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। धुवां काफी होने के कारण आशंका है कि दम घुटने से इसकी मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कमरे में धुवां काफी हो गया था, जिससे इसका चेहरा काला हो गया था। इसके परिजनों, किराएदार व पड़ोसियों से बात कर जानकारी ली है। आरीफ विवाहित होकर तलाक हो गया तथा इसके 11 साल का एक पुत्र भी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

What's your reaction?