चित्तौड़गढ़ - सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का दूसरा चरण, अब तक निकली 12 करोड़ 52 लाख की राशि
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में गत दिनों खोले भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना का दूसरा चरण सोमवार शाम को पूरा हुआ है। दो चरण में अब तक 12 करोड़ 52 लाख से अधिक की गणना पूरी हो चुकी है। शेष रही चढ़ावा राशि की गणना आगामी दिनों में होगी। इस दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्री सांवलियाजी मंदिर में भंडार खोला जाता है। लेकिन इस बार होलिका रोपण होने से चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार नहीं खोला गया था। वहीं गुरुवार को होलिका दहन के दिन डेढ़ माह का भंडार खोला गया। भंडार से प्राप्त राशि की गणना गुरुवार को पहले दौर के रूप में की गई। शाम होने के बाद गणना रोक दी गई। पहले चरण में 07 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं धुलंडी के दिन फूलडोल महोत्सव होने के कारण चढ़ावा राशि की गणना नहीं हुई। शेष रही राशि की गणना सोमवार को दूसरे चरण के रूप में की गई। दूसरे चरण में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़ 97 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। ऐसे में दोनों चरणों की गणना के बाद ठाकुरजी के भंडार से कुल 12 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को तीसरे चरण के रूप में की जाएगी। सोमवार को दूसरे चरण की गणना के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ एवं श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गोशाला प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाबसिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर, मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। भंडार से चढ़ावा राशि को गणना का दौर अब भी दो से तीन दिन में पूरी होने की संभावना है।

What's your reaction?