चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ में खुलेगी एंटी नारकोटिक्स चौकी, तस्करों पर लगाम कसने की तैयारी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

पुलिस महानिदेशक ने जारी किये आदेश, वित्तीय स्वीकृति जारी, चित्तौड़गढ़ व सलूंबर जिला होगा कार्य क्षेत्र

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, उपयोग व एनडीपीएस के अपराधों पर लगाम लगाने की सरकार ने पुख्ता तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए चित्तौड़गढ़ सहित 17 स्थानों पर एंटी नारकोटिक्स चौकी खोली जाएगी। इसके तहत चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिले रहेंगे। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि नारकोटिक्स चौकियों के लिए एंटी नारकोटिक्स पुलिस थाना जयपुर होगा। यहां इस सबंध में सभी मामले दर्ज हो सकेंगे। इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग कर नियंत्रण किया जाएगा। इनके आदेश में बताया कि इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों संबंधी अपराधियों के रिकॉर्ड के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरूद्ध जन जागरूकता चलाई जाएगी। इन चौकियों के लिए सरकार के स्तर पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। यह चौकियां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधीन काम करेगी।

यह होगी चौकी प्रभारी की भूमिका

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अधिकारी तैनात होगा जो एनडीपीएस अपराधों और अपराधियों के संदर्भ में गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों द्वारा अर्जित की गई सम्पत्तियों का अधिग्रहण करवाने, मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों की पहचान और सूचनाएं संग्रहण करने, स्थानीय पुलिस थानों की मदद से तस्करी की निरोधात्मक कार्यवाही करने, चिन्हित प्रकरणों में केस ऑफिसर ने कार्य करने, मादक पदार्थाें के प्रकरणों में लिप्त अपराधियों के डोजियर तैयार करने, अपराधियों के संबंध में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में सजा कराने, सूचना प्रौद्योगिकी का दुरूपयोग कर डार्क वेब क्रिप्टो करंसी के माध्यम से तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करने, प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि का संधारण करने, सिंथेटिक ड्रग्स, प्री कर्सर केमिकल्स और अवैध ड्रग फैक्ट्रियों के संबंध में सूचना संकलित करने, छात्र-छात्राओं के मादक पदार्थों के हॉट स्पॉट चिन्हित करने के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जन जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति व पुनर्वास केन्द्रों के निरीक्षण का काम करेंगे।

यहां स्थापित होगी नारकोटिक्स की चौकियां

पुलिस महानिदेशक यूआर साहू द्वारा जारी आदेश के तहत एंटी नारकोटिक्स फोर्स पुलिस थाना जयपुर के तहत जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, गंगानगर, अनूपगढ़, मालाराम पुर, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, नागौर और बीकानेर में 17 चौकियों की स्थापना की जायेगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

What's your reaction?