चित्तौड़गढ़ - कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में निबन्ध प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को किया सम्मानित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में आइक्युएसी, संंस्कृत विभाग, भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र और महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में "रामायण का सामाजिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव और भारतीय ज्ञान विज्ञान में योगदान" विषय पर आयोजित हुई निबन्ध प्रतियोगिता का समापन प्रतिभाओं के सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ छात्राओं द्वारा सस्वर सरस्वती वन्दना और मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ गौतम कुमार कूकड़ा ने बताया कि कुल 105 छात्राओं ने बड़े उत्साह से इस निबन्ध प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। इसमें वाणिज्य संकाय से मानसी माहेश्वरी, दीपिका भांबी, मनीषा सौलंकी, विज्ञान संकाय से भूमिका पारीक, संगीता प्रजापत, हिमांशी कुमावत, स्नातकोत्तर से कृष्णा राणावत, डोना भांबी, अनिता साल्वी, एवं कला संकाय में संयुक्त रूप से रेणु माली-गौरी शर्मा, भूमिका साल्वी-सोनी खुशी रामनिवास, निकिता माली-संगीता चौहान क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष श्री अभय कुमार संचेती ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सुनील जी भण्डारी और मुदित भण्डारी द्वारा संपादित रामायण पुस्तक का निःशुल्क वितरण सभी प्रतिभागी छात्राओं को किया गया है। संचेती जी ने यह भी बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा आगामी दिनों में कन्या महाविद्यालय में एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा जिसमें सामान्य चैक अप के साथ नेत्र जांच और अपेक्षित छात्राओं को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रतन लाल जी मारु ने छात्राओं को पशु पक्षियों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सब अपना कर्तव्य निर्वहन परम्परागत रूप से कर रहे हैं परन्तु आज का मानव अपनी मानवता भूलता जा रहा है, इस हेतु ऐसे विषयों पर निबन्ध प्रतियोगिता का होना बहुत सार्थक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र के नोडल अधिकारी श्याम सुन्दर पारीक ने रामायण और विज्ञान विषय पर प्रकाश डालते हुए इसमें निहित सैन्य व्यूह, अभियांत्रिकी, मनोवैज्ञानिक व्यवहार आदि पक्षों के बारे में बताया। निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेनी वाली सभी छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल की तरफ से पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सुनील भंडारी, जे.एल.टेलर, प्रकाश पोखरणा, सी.पी. जैन, डॉ सीएल महावर, रेखा मेहता, डॉ ज्योति कुमारी, रिंकी गुप्ता, जयश्री कुदाल, शंकर मीणा, गोपाल लाल कुमावत, कौशल, वन्दना शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

What's your reaction?