चित्तौड़गढ़ - ट्रेन में की गई चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस में सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं, साथ ही एक अन्य चोरी के मोबाइल फोन को भी धारा 106 बीएनएसएस के तहत ज़ब्त कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे राजस्थान जयपुर, महानिरीक्षक पुलिस रेलवे राजस्थान जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर के निर्देशन में, राज्य सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में, पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत्त अजमेर रामावतार के सुपरविजन में, थाना प्रभारी जीआरपी चित्तौड़गढ़ निरीक्षक अनिल देवल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। 24 मार्च को परिवादी विमल झंवर निवासी भीलवाड़ा ने थाना जीआरपी में लिखित रिपोर्ट दी कि 23 मार्च 2025 को वे ट्रेन संख्या 22986 हमसफर एक्सप्रेस के कोच बी/6 में दिल्ली सराय रोहिल्ला से भीलवाड़ा की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी का लेडीज पर्स, जिसमें 2 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, एक मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नगद एवं आधार कार्ड था, कोई अज्ञात व्यक्ति भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर चोरी कर ले गया। इस शिकायत पर थाना जीआरपी में प्रकरण संख्या 18/2025 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को जांच सौंपी गई। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने परिवादी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन भीलवाड़ा और शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छानबीन की। जांच के दौरान, परिवादी द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार, करीब 30 वर्षीय हष्ट-पुष्ट युवक को रेलवे स्टेशन भीलवाड़ा के बाहर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और चोरी गए आभूषणों में से एक सोने की चेन मय लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए गए। आरोपी की तलाशी में एक अन्य मोबाइल फोन मिला, जो थाना जीआरपी में दर्ज अन्य मामले में भी वांछित था। इसे धारा 106 बीएनएसएस के तहत ज़ब्त कर लिया गया।

What's your reaction?