चित्तौड़गढ़ - शुरू हुआ काले सोने का तौल, नीमच फैक्ट्री भेजी अफीम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मेवाड़ और मालवा की मुख्य नगदी फसल अफीम का तौल शुरु हो गया है। इस बार मौसम की अनुकूलता के कारण अफीम की अच्छी पैदावार हुई है। वहीं अब किसानों को अफीम के तौल के बाद भुगतान के लिए भी लम्बा इंतजार नहीं करना होगा। अफीम का परीक्षण नीमच अफीम फैक्ट्री में ही होने के चलते जल्द से जल्द किसानों को कुछ ही दिनों में भुगतान हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि न तो किसान की रिकवरी होगी और न ही 10 प्रतिशत भुगतान रोका जाएगा। फसल के बदले पूरा का पूरा भुगतान अंतिम परीक्षण के बाद दो से चार दिनों में ही हो जाएगा। इधर, अफीम की लुराई-चिराई के बाद डोडों से निकली अफीम की तुलाई शुुरु कर दी गई है। चित्तौड़गढ़ जिले के तीन खंडों में से 2 खंड के किसानों की अफीम चित्तौड़गढ़ के नारकोटिक्स विभाग में तौली जा रही है। वहीं तृतीय खंड के किसानों की अफीम का निम्बाहेड़ा में तौल होगा। जिले के 762 गांवों के कुछ 20 हजार 545 किसान एक से 29 अप्रैल तक अपनी उपज का तौल करवाएंगे। अफीम के तौल के लिए 20-20 किलो के कंटेनर रखे गए है।
पहले दिन 43 गांवों के 741 किसानों की अफीम का तौल
जानकारी के अनुसार पहले दिन 3 खंडों में 43 गांवों के 714 किसानों की अफीम का तौल हुआ है। प्रथम खंड के जिला अफीम अधिकारी अजय कुमार शंखवार ने बताया कि पहले दिन 18 गांवों के 210 किसानों की 1749.420 किलो अफीम का तौल हुआ। यह अफीम भदेसर, बस्सी और चित्तौड़गढ़ के 210 किसानों की थी। यह तौल 12 दिनों तक चलेगा और 28 गांवों के 444 किसान अफीम तुलवा पायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम खंड के 200 कंटेनर नीमच फैक्ट्री भिजवा दिये गये है। इधर, द्वितीय खंड के जिला अफीम अधिकारी अमरसिंह कन्नौजिया ने बताया कि 8 दिनों में 4 हजार 431 किसान अफीम तुलवायेंगे। वहीं पहले दिन 19 गांवों के 338 किसानों की अफीम तोली गई है। इस खंड में कपासन, भूपालसागर, मावली, गंगरार, राशमी और डूंगला क्षेत्र के किसानों की अफीम तोली जायेगी और हाथों-हाथ कंटेनर रवाना किए जाएंगे।

निम्बाहेड़ा में 4 हजार 600 किसान देंगे अफीम
निम्बाहेड़ा के एक निजी रिसोर्ट में अफीम का तोल शुरु हो गया है। यहां करीब 12 अप्रैल तक 30 टन से अधिक अफीम तोली जाएगी। पहले दिन 165 किसानों की अफीम तोली गई है। यहां निम्बाहेड़ा और बड़ीसादड़ी के किसानों की अफीम का तौल किया जा रहा है। वहीं सीपीएस पद्धति के 2 हजार 243 किसान 15 से 29 अप्रेल तक अपने डोडे तुलवा पायेंगे।

चाक चौबन्द रही सुरक्षा व्यवस्था
अफीम के तौल को लेकर चित्तौड़गढ़ के नारकोटिक्स विभाग और निम्बाहेड़ा के रिसोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द की गई है। नारकोटिक्स के गार्ड के अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है। अफीम तुलाई के लिए टेंट लगाये गये है। वहीं किसानों की सुविधा के लिए पेयजल के साथ-साथ वाटर कूलर लगाए गए है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्थाई कैमरों के अतिरिक्त सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए है।

सीपीएस के डोडों के लिए लगी वेलर मशीन
कोटा के सहायक नारकोटिक्स आयुक्त जेएस राजपुरोहित ने बताया कि जिले के तीन खंडों के लिए 4 वेलर मशीन लगाई गई है। 15 अप्रैल के बाद शुरु होने वाले सीपीएस के डोडों के तौल के बाद इन वेलर मशीन के जरिए डोडों को का चूरा कर नीमच अफीम फैक्ट्री भेजेंगे। चित्तौड़गढ़ के प्रथम खंड में 2 व द्वितीय और तृतीय खंड में 1-1 वेलर मशीन लगाकर डोडों को कम्प्रेस किया जाएगा।

अफीम खरीद के मूल्य बढ़ाने की मांग
अफीम के तौल के साथ यहां पहुंचे किसानों ने बताया कि वर्तमान में किसानों को अफीम की कीमत नहीं मिल पा रही है। फिलहाल 2000 से 2400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से ही भुगतान मिल पाता है। किसानों का कहना है कि प्रति किलो कम से कम 10 हजार रुपए का भुगतान किया जाना चाहिए। किसानों का कहना है कि अफीम की कीमत बढ़ाना इसलिए जरूरी है कि अफीम की खेती जोखिम पूर्ण होने के साथ बहुत खर्चीली है।

What's your reaction?