2499
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेडा। रामोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने जिला उपाध्यक्ष भगवती देवी शर्मा के नेतृत्व में कन्या एवं शस्त्र पूजन किया। स्थानीय कालिका माता मंदिर में रामोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ललिता गाजरे के मुख्य आतिथ्य,रेखा रानी तिवारी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। नगर सहसंयोजिका लक्ष्मी दीदी ने आचार्य पद्धति से शस्त्र एवं कन्या पूजन कार्यक्रम प्रारंभ किया।
रामोत्सव के अवसर पर आयोजिय शस्त्र एवं कन्या पूजन कार्यक्रम में जिला संयोजिका अंजना धाकड़,जिला सह संयोजिका निर्मला शर्मा,नगर संयोजिका ऋतु भट्ट,सह संयोजिका रत्न वर्मा,नगर उपाध्यक्ष सुनीता सैनी,सत्संग प्रमुख राधा वैष्णव,दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका लक्की नागदा,सहसंयोजिका श्रेया दीदी,एकता मराठा,लक्ष्मी कोठारी,माधुरी अग्रवाल, हेमलता लड्ढा,वैशाली गज्जर सहित बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद् मातृ शक्ति,दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता और शस्त्र कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाएं और उनकी माताएं उपस्थित रहीं।
रामोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन पर जिला सह संयोजिका अंजना धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।