840
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चित्तौड़गढ़ द्वारा आगामी 11 मई, रविवार को एक भव्य राजपूत स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु मंगलवार को करणी सेना के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में बताया कि यह कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ शहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शिला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। यह आयोजन समाज के युवाओं और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस मौके पर जिला संरक्षक महिपाल सिंह फाचर, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सावा, महिला जिला अध्यक्ष माया कँवर शक्तावत, जिला प्रभारी विजय सिंह विजयपुर, जिला महामंत्री बाबू सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह शक्तावत, विक्रम सिंह चौथपुरा, राम सिंह अचलपुरा, गोविंद सिंह, कान सिंह करेडिया, पवन सिंह, श्रीकांत सिंह परमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आमंत्रण, प्रतिभाओं के चयन और सम्मान की प्रक्रिया आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन में जिलेभर के राजपूत समाज के प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं और छात्र बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और नई पीढ़ी के प्रोत्साहन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।