चित्तौड़गढ़ / बेंगू - एसबीआई बैंक में डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। बेगूं। कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के गार्ड को बन्धक बनाकर बैंक डकैती की योजना बनाते चोरी, नकबजनी, लूट व डकैती करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के 5 आरोपियों को बेगूं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग द्वारा बेगूं, पारसोली, भैसरोडगढ, भीलवाडा जिले के थाना माण्डलगढ, बिजौलिया, बिगोद, रायपुर, शाहपुरा, अजमेर जिले के थाना बिजयनगर व म.प्र. के जिला नीमच के थाना रतनगढ व सिगोंली मे अलग-अलग स्थानों से की गई चोरी, नकबजनी, लूट व डकैती की डेढ दर्जन से अधिक वारदातो का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपीयों से वारदात मे प्रयुक्त चोरी की दो मोटरसाईकिल, दो तलवारे, एक छुर्री, एक रस्सी, लाल मिर्च पाउण्डर व एक नकब (टामी) जब्त की गई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले मे सम्पत्ति सम्बधी अपराधो पर अंकुश लगाने, अपराधो का खुलासा करने व संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व विधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियो को निर्देश दिये गये। इसी के तहत बुधवार रात्रि को थानाधिकारी शिवलाल मीणा को सूचना मिली कि कस्बा बेगूं मे स्थित एसबीआई बैंक मे डकैती डालने के प्रयोजन से 5-6 व्यक्ति समूह मे ईकठ्ठे होकर योजना बना रहे है एवं बैंक मे डकैती डालने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर एसएचओ शिवलाल मीणा मय पुलिस जाप्ता के नीलकण्ठ महादेव मन्दिर के सामने पहुंचे, जहां सूचना के अनुसार रावला बावड़ी के पीछे बनी 10 फीट ऊंची दीवार की ओट मे 5 बदमाशान छिपे होकर आपस में कस्बा बेगूं स्थित एसबीआई बैंक के गार्ड की आंखों में मिर्ची डालकर उसको रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर बैंक लूटने की योजना बना रहे थे। इस पर थानाधिकारी शिवलाल मीणा द्वारा मय जाप्ता डकैती की योजना बना रहे बदमाशो पर धावा बोला व घेरा देकर पकडा। पुलिस ने मौके से कुल पांच आरोपियों प्रेमचन्द पुत्र पन्नालाल कंजर उम्र 20 साल निवासी दुधीतलाई, बिजयपुर, थाना बिजयपुर, राजू पुत्र कुंचा कंजर उम्र 22 साल निवासी रावडदा, थाना बेगूं, सुनील पुत्र गरूडीया कंजर उम्र 35 साल निवासी मण्डावरी थाना बेगूं, बॉबी देओल पुत्र हंसराज उर्फ हंसिया कंजर उम्र 20 साल निवासी कंजर बस्ती मण्डावरी थाना बेगूं व हिम्मतिया पुत्र काना कंजर निवासी मण्डावरी, थाना बेगूं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को न्यायालय बेगूं मे पेश कर दो दिन के पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया। बताया गया कि उक्त आरोपी चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती करने के आदी है। अब तक आरोपियों ने पुलिस पूछताछ पर राजस्थान राज्य के चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, अजमेर जिले व मध्यप्रदेश के नीमच जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट, डकैती की कुल 19 वारदाते करना कबूल किया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है, अन्य वारदातो के भी खुलने की संभावना है।
 
आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड
हिम्मतिया कन्जर के विरूद्व नकबजनी, लूूट, अवैध हथियार रखने अवैध शराब व वन्य अधिनियम सहित कुल 6 आपराधिक प्रकरण, प्रेमचन्द कंजर के विरूद्व 1 लूट का आपराधिक प्रकरण, सुनील कंजर के विरूद्व चोरी, नकबजनी, लूट एवं डकैती, जेल से फरारी सहित कुल 15 आपराधिक प्रकरण एवं बॉबी देओल कंजर के विरूद्व चोरी, नकबजनी, लूट के कुल 4 आपराधिक प्रकरण पूूर्व से दर्ज हो चालान न्यायालय मे पेश किया गया है।
 
तरीका वारदातः- आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दिन के समय सुनसान जगह पर अकेले महिला को देखकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देते है व रात्रि के समय मकानो के ताले तोड़ कर नकबजनी करते है व भीड़भाड़ वाले स्थानो से रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करते है। ज्वेलर्स की दुकानो की रैकी कर उनका पीछा कर सुनसान जगह पर राहगीरो को रोककर लूट की वारदात करते है।

आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई वारदातें-

17 अप्रैल 2025 को श्रीपूरा रोड भैसरोडगढ़ थाना भैसरोडगढ जिला चित्तौडगढ क्षेत्र में शाम के समय मोटरसाईकिल पर जा रहे व्यक्ति को गिरा मारपीट कर 5 लाख नकदी व कुल 65-70 ग्राम सोने के आभूषण से भरे हुवे बैग को लुटना। 25 मार्च 2025 को थाना बेगूँ क्षेत्र में दिन के समय आरोली टोल नाका मैनाल के पास स्कुटी से जा रही महिला को गिरा कर बैग जिसमे 92968 रूपये व मोबाईल आदि लुटना। 15 अक्टूबर 2024 को कस्बा बेगू मे प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमीरा से सोने चादी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले जाना। 3 मार्च 2025 को रात्रि के समय सामरीया कलां थाना बेगूँ क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोंरी कर ले जाना। 18 जनवरी 2025 को काटुन्दा थाना पारसोली जिला चित्तौडगढ क्षेत्र में बडौदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक शाखा में रात्रि के समय दिवार में होल कर अन्दर घुस कर सीसीटीवी कैमरे व मोनीटर, बैंक सर्वर के स्वीच चोरी करना व तोडफोड कर नुकसान करना। 7 अगस्त 2024 को लाडपुरा थाना माण्डलगढ भीलवाडा क्षेत्र में खेत पर बैठी हुई महिला से सोने के मांदलिये, सोने के टोप्स, नथनी छिना झपटी कर लुटना। 15 फरवरी 2025 को दिन मे गाव गेणोली थाना माण्डलगढ भीलवाडा क्षेत्र मे प्रार्थीया के आड़े फिर धमकी दे गले मे पहने हुए सोने के मादलिया व रामनामी लूट कर ले जाना। 1 अक्टूबर 2024 को दोलतपुरा थाना बिजयनगर क्षेत्र में रात्रि में मकान के अन्दर घुस कर सोए हुए दम्पति से मारपीट कर चान्दी व सोने के जेवरात लूटना। 3 फरवरी 2025 को गांव रामा थाना रायपुर भीलवाडा क्षेत्र में रात्रि के समय प्रार्थी को तलवार से डरा धमका कर प्रार्थी के नौहरे से मोटरसाईकिल लूटना। 10 अक्टूबर 2024 को बरूदनी थाना बिगोद भीलवाडा क्षेत्र में खेत पर जा रहे दम्पति को रोक छिन्ना झपटी व मारपीट कर सोने की रामनामी मांदलिया लूटना।
23 जुलाई 2024 को गाव देरोली थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेतो मे जा रहे व्यक्ति को रोक दोनो हाथो मे पहने चादी के कूड़ले/कड़े, कानो मे सोने की मर्किया को जबरन छीन कर ले जाना। 17 अगस्त 2024 को गाव जेलेरी थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेत पर कार्य कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट व जानलेवा हमला कर चादी के कड़े व सोने की मुर्किया छिन कर ले जाना। 11 फरवरी 2025 को गांव आरोली थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे खेत से वापस आते समय प्रार्थी के आड़े रोेक कानो मे पहने हुए सोने के गुटीये गले मे पहने सोने के मादलिया , रामनामी छीन कर जे जाना। 10 फरवरी 2025 को गाव तिलस्वा थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे प्रार्थी के साथ आड़े फिर सोने की मुर्किया व नकद दो हजार रूप्ये छीन कर ले जाना। 16 मार्च 2025 को शाम के समय गाव नयानगर मागू की बाल्द थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा क्षैत्र मे दम्पति के साथ खेत से घर आते समय आडे फिर रोेक मारपीट कर सोने चादी के आभूषण, छीन कर ले जाना। 27 जून 2024 को चौकी जाट थाना रतनगढ जिला नीमच क्षेत्र में राह चलते दम्पति से डरा धमका कर सोने की मरकीया, चान्दी का कडा व नगदी छिनना। इसके साथ ही म. प्र. जिला नीमच के सिंगोली थाना क्षैत्र से राहगीर महिला से सोने के जेवरात छिन कर ले जाना। थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा क्षैत्र से एक स्पेलण्डर प्रो मोटरसाईकिल चोरी करना एवं भीलवाड़ा शहर से मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

उक्त कार्यवाही मे शामिल पुलिस टीम
थानाधिकारी बेगूं शिवलाल मीणा पुनि., साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, बेगूं के हैडकानि. भगवानलाल, राधेश्याम, अरूण, धर्मेन्द्र, पिन्टूराम, बालकृष्ण, मनोहर, कमलेश व हरमेन्द्र।

What's your reaction?