चित्तौड़गढ़ / कपासन - पहलगाम हमले के विरोध में व्यापारियों ने तीन घंटे प्रतिष्ठान रखें बंद, मानव श्रृंखला बना आतंकवाद का किया विरोध
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। कपासन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख नगर के प्रमुख पांच बत्ती चौराहे पर मानव श्रृंखला बना विरोध दर्ज करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे पुराने बस स्टैंड पर हिन्दू समाज, व्यापारी और हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र हुए। नो बजे के बाद आक्रोश रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी बैनर लेकर चल रहे थे। रैली में वंदेमातरम और भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान ओर आतंकवाद के खिलाफ नारे गूंजे।रैली पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पांच बत्ती चौराहा पहुंची। यहां मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पोस्टर जलाए। हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान श्री संवालिया धाम आश्रम के संत अनुज दास जी महाराज ने कहा कि यह मानवता पर हमला है। उन्होंने धर्मशास्त्र के साथ शस्त्र की शिक्षा की आवश्यकता पर ओर संगठित रहने पर बल दिया।इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, नगर पालिका अध्यक्षा मंजुदेवी सोनी, राजेश बारेगामा, भागीरथ चंदेल, गोपाल कोदली, यशवंत जागेटिया सहित कई लोगों ने विचार रखे। वक्ताओं ने पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकवादियों को सरेआम गोली मारने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के उपरांत नगर के प्रमुख पांच बत्ती चौराहे पर सर्व सनातन समाज,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कपासन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी कपासन के माध्यम से पहलगाम कश्मीर में पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों के निर्मम हत्यारो एवं पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त सैनिक कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सोपा गया।ज्ञापन में बताया कि बाइस अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम नामक पर्यटक स्थल पर देश के विभिन्न राज्यों से भ्रमण करने के लिए आए हुए देश और विदेश के पर्यटकों पर अचानक पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों द्वारा व्यक्तियों की जाती पूछ कर उनके गैर मुस्लिम होने की स्थिति पर गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। साथ ही अन्य परिजनों के द्वारा स्वयं को भी गोली मारने की कहने पर उन्हें छोड़ते हुए कहा गया की जाकर मोदी को बता देना इस प्रकार खुला चैलेंज करने वाले कट्टरपंथीयों इस्लामिक जिहादियों एवं पाकिस्तान समर्थकों के विरुद्ध सख्त से सख्त सैन्य कार्रवाई की आवश्यकता हैं। साथ ही ऐसे कट्टरपंथियों को स्थानीय स्तर पर संरक्षण देने वाले गद्दारों की पहचान कर उन्हें भी जड़ मूल से समाप्त करने की जरूरत हैं। इन गद्दारों और आतंकवादियों के समर्थक आका पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी एवं पाकिस्तान सरकार को भी सबक सिखाने की आवश्यकता हैं। अब केवल बालाकोट जैसे एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान समझने वाला नहीं हैं।अतः पाकिस्तान को सही से सबक सिखाने हेतु उसके विरुद्ध इजरायल द्वारा अपने नागरिकों पर किए गए आतंकी हमले के विरुद्ध जिस प्रकार पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। उसी प्रकार भारत सरकार को भी पाकिस्तान के विरुद्ध एक पूर्ण सैन्य कार्यवाही करवाई करने की पहल करनी चाहिए। साथ ही बताया कि आए दिन होने वाली आतंकवादी घटनाओं में देश के सभी नागरिकों की मूल आत्मा को छलनी कर दिया हैं। कश्मीर से कन्या कुमारी,आसाम से राजस्थान गुजरात तक के प्रत्येक नागरिक के मन में असीम दर्द पीड़ा एवं आक्रोश हैं। पाकिस्तान सरकार एवं सेना से संरक्षित होकर की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही इस बात का संकेत है कि अब भारत सरकार के पास सैन्य कार्रवाई के अलावा इसका और कोई विकल्प नहीं रह गया हैं।ज्ञापन के माध्यम सर्व समाज ने देश के गद्दारों और पाकिस्तान के विरुद्ध आखिरी और निर्णायक सैन्य कार्रवाई निश्चित करने की मांग की।पांच बत्ती चौराहा पर उपखंड अधिकारी राजीव सुहालका को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के दौरान पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव और कपासन थाना अधिकारी रतन सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

What's your reaction?