चित्तौड़गढ़ - पटोलिया में देर रात तक चली रात्रि चौपाल, विधायक एवं ज़िला कलक्टर ने कई समस्याओं का किया हाथों-हाथ निराकरण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आमजन की समस्याओं एवं ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर गुरुवार को जिले की भोपाल सागर पंचायत समिति की पटोलिया ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन की रात्रि चौपाल देर रात तक चली। चौपाल में अवैध अतिक्रमण हटाने, सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण, सड़क डामरीकरण सहित पेयजल समस्या एवं खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने के 55 आवेदन पत्रों पर प्रार्थियों से सीधा संवाद कर निराकरण हुआ। वहीं दीर्घकालीन समस्या एवं शिकायतों का निराकरण भी किया गया।

रात्रि चौपाल की शुरुआत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस अवसर पर कक्षा 12 की अंजली दाधीच, कक्षा 10 के राहुल गुर्जर तथा कक्षा 8 के पूरण राणावत, करण वैष्णव एवं लक्षिता तेली को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों नरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, हर्ष सालवी, प्रदीप वैष्णव, लोकेश भील एवं धनराम का भी सम्मान किया गया।

चौपाल में ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर सड़क, नाली निर्माण, डामरीकरण, पेयजल आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। सुरेश रेगर के मकान व भैंस जलने तथा माता-पिता के घायल होने की घटना पर जिला कलक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा हेतु निर्देश दिए।

इसके अलावा, उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत, फतेह सिंह राठौर के प्रकरण में रास्ते से अतिक्रमण हटाने, नारायणलाल के खेत में पानी भरने की समस्या के समाधान हेतु पटवारी को मौके पर जाकर निरीक्षण के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी अधिशासी अभियंता को दिए गए।

विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदनों पर विधायक एवं जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, जिला परिषद सीईओ विनय पाठक, उपखंड अधिकारी पुनीत गेलड़ा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?