चित्तौड़गढ़ - कलक्टर-एसपी ने ली सामाजिक संगठनों एवं अधिकारियों की बैठक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

व्यक्ति अपनी प्रेरणा से करें ब्लैकआउट-जिला कलक्टर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। पहलगाम में हुए हमले के बाद बदली परिस्थितियों को देखते हुए आज होने वाली मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट को लेकर जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर ब्लैक आउट एवं एवं उपजी परिस्थितियों से निपटने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई और आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई।

व्यक्ति अपनी प्रेरणा से ब्लैकआउट में करें सहयोग - जिला कलक्टर

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आयोजित बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह वर्तमान परिस्थितियों के लिए तैयार रहे और आज होने वाले मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट में स्वैच्छिक रूप से सहयोग करें।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए एवं डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के तहत आज होने वाले ब्लैकआउट में स्वैच्छिक रूप से लाइट बंद रखें। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के लिए विभिन्न सरकारी इमारत, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों से सायरन बजाया जाएगा।इसके पश्चात ब्लैकआउट होगा इस दौरान पूर्ण अंधेरा होगा। सड़कों पर चलने वाले वाहन भी रुक जाएंगे और वे वाहनों की लाइट भी बंद कर देंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह अपने घरों की लाइट बंद कर दे और मोबाइल की लाइट भी ब्लैकआउट के दौरान बंद रखें। जिला कलक्टर ने कहा कि यह राष्ट्रीय सेवा के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट जिले के गांव स्तर पर भी होगा। उन्होंने कहा कि रावतभाटा न्यूक्लियर प्लांट की सारी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित फोटो वीडियो नहीं डालने की अपील भी की है।

जागरूक रहे पैनिक ना हो - जिला पुलिस अधीक्षक

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश में परिस्थितियों और वातावरण बदला है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई है जिसमें चित्तौड़गढ़ का रावतभाटा न्यूक्लियर प्लांट प्रथम श्रेणी में रखा गया है और चित्तौड़गढ़ जिला संवेदनशील श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में यदि खतरा भांप लिया जाए तो बेहतर होता है । उन्होंने कहा कि आज मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट होगा और उन्होंने ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियां एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मात्र अभ्यास है, इसमें किसी भी प्रकार से पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

बैठक में पूर्व सैनिक विजय रविराज ने ब्लैकआउट के दौरान आम नागरिकों को बरती जाने वाली विभिन्न जानकारियां की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन की बातों पर एवं निर्देशों की पालना करने की बात कही।

जिला कलक्टर ने ली सिविल डिफेंस की बैठक

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने इसके पश्चात सिविल डिफेंस की बैठक ली और की जा रही तैयारियाें की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा ने डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान की विस्तृत जानकारी दी।

 बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बिनु देवल सहित धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's your reaction?