2520
views
views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। पिपलिया गदिया गांव में शुक्रवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना शाम 4 से 5 बजे के बीच की है। चित्तौड़गढ़ के घागसा गांव के कुछ लोग जमीन पर कब्जा लेने जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। वहां रोड़ी हटाने के दौरान दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। चित्तौड़गढ़ के घागसा गांव के घायलों में रोशन, गहरी लाल, मदन, पिपलिया गदीया के शांति लाल, भेरू लाल, पारसराम, छगनी लाल और विजय शामिल हैं। सभी घायलों को निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय लाया गया। रोशन को गंभीर चोटें आने के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में जारी है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर रही है।