प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, विधायक कृपलानी बोले- यह नए भारत की अदम्य शक्ति का प्रतीक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं द्वारा की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिन्दूर' की सफलता के बाद देशभर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और मातृशक्ति की रक्षा के संकल्प को दोहराने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विशेष रूप से भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत गांधी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा गांधी चौराहा से शुरू होकर प्रताप चौक, सदर बाजार, हिंदू धर्मशाला, पाटीदार चौक होते हुए पुनः गांधी चौराहा और फिर महाराणा प्रताप बस स्टैंड पहुंची, जहां वीर शिरोमणि मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा, "देश की तीनों सेनाओं ने जिस साहस और संकल्प से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया, वह नए भारत की अदम्य शक्ति, अटूट इच्छाशक्ति और माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाता है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ नेतृत्व क्षमता का परिचायक है, जिन्होंने इस अभियान को राष्ट्र की अस्मिता से जोड़ा।" कृपलानी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद राय साहू, विष्णुलाल पाटीदार, शांतिलाल मेनारिया, मनोहर पारिक, कांतिलाल दक, अर्जित दुग्गड़, प्रमोद कोठारी, गुणवंत लाल चौरडिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What's your reaction?