546
views
views

सीधा सवाल। कपासन। मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा की प्रांतीय कार्यकारिणी ने कपासन की भगवती सोनी रुणवाल को चित्तौड़गढ़ जिले की महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से की गई है। इनमें प्रदेशाध्यक्ष राम स्वरूप कड़ेल, प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण जवड़ा, प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश मौसुण और संरक्षक मंडल शामिल हैं।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भगवती सोनी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तीस दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी का गठन करना होगा। गठित कार्यकारिणी की अंतिम सूची प्रदेश कार्यालय लांपोलाई जिला नागौर में जमा करनी होगी।