चित्तौड़गढ़ / बेंगू - 202 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य नामजद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। बेगूं। अवैध डोडाचूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बेगूं थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक पिकअप से 202.360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में पिकअप चालक व डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले को नामजद किया गया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिंह हिगड़ के निर्देशन, बेगूं डीएसपी अजंलिसिंह के सुपरविजन व बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे शिवराज उप निरीक्षक, एएसआई प्यारेलाल, लेखराज, कानि. विजय, कमलेंश, सुमेर, रमेश, जगदीप, विकास, रणवीर, सुरेन्द्र, बालकृष्ण व रतनसिंह द्वारा रविवार को दिन के समय सूचना के अनुसार क्षेत्र के सामरिया कलां गांव में देवनारायण मंदिर के पिछे की तरफ मेनाली नदी के किनारे एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खडी होने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, तो पिकअप चालक व खलासी पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगे। पुलिस जाप्ता के द्वारा पिकअप के चालक व खलासी का पीछा कर खलासी को पकड़ा व चालक अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल की तरफ भाग निकला। संदिग्ध होकर भागने पर पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें 14 कट्टों में अधकूचला व पीसा हुआ कुल 202 किलो 360 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। उक्त पिकअप व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी बेगूं थानांतर्गत तारापीपली निवासी 32 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र शंकरलाल बैरवा को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पिकअप के खलासी रामेश्वरलाल ने भागने वाले पिकअप चालक का नाम बेगूं थानांतर्गत तारापीपली निवासी प्रेमचन्द्र बैरवा पुत्र मांगीलाल बताया। पिकअप के खलासी रामेश्वरलाल से डोडाचूरा के संबंध मे पूछताछ की गई तो उसने बेगूं थानांतर्गत तारापीपली निवासी नरेश पुत्र प्रेमचन्द धाकड द्वारा भरकर लाना बताया। तीनो आरोपियों के विरूद्व थाना बेगूं पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। अभियुक्त से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बध मे गहनता से पूछताछ जारी है।

What's your reaction?