चित्तौड़गढ़ / भूपालसागर - थानाधिकारी की अभद्रता से आक्रोशित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रधान की अगुवाई में थाने पर किया विरोध प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

डिप्टी एसपी बोले - करेंगे जांच

सीधा सवाल। भूपालसागर। भूपालसागर थाना क्षेत्र के राणावतों की सादड़ी गांव में पानी के बहाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक प्रार्थी द्वारा थाने में दी गई शिकायत पर स्थानीय थानाधिकारी लादूलाल खटीक द्वारा कथित तौर पर की गई गाली-गलौच व अभद्रता से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे पानी की समस्या को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो थानाधिकारी ने समाधान करने के बजाय शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं। इस पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत से शिकायत की।

प्रधान राणावत ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर थानाधिकारी के व्यवहार पर कड़ा ऐतराज जताया और विधायक अर्जुनलाल जीनगर से भी वार्ता कर थानाधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि थाने में न्याय के लिए आने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होना बेहद शर्मनाक है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवाद की जड़: नाले का रास्ता बंद, पानी का संकट

ग्रामीणों ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर 4 के निवासियों के घरों का गंदा पानी वर्षों से एक परंपरागत नाले से बहता आया है, लेकिन गांव के ही अमरचंद, किशन व जगदीश पुत्र सोराम खटीक द्वारा ट्रैक्टर ट्रिप डलवाकर उस नाले को बंद कर दिया गया है।

इससे पूरे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों को अपने घरों के नल तक बंद रखने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी परिवार गाली-गलौच व महिलाओं के माध्यम से अभद्रता करते हैं। विवाद और विरोध को गंभीरता से लेते हुए कपासन डिप्टी एसपी हरजीलाल यादव, कपासन थानाधिकारी रतन सिंह और आकोला थानाधिकारी रमेश मीणा मय जाप्ता थाने पहुंचे। डिप्टी एसपी ने प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के आश्वस्त होने के बाद विरोध शांत हुआ।

What's your reaction?