चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ शहर में भालू की दस्तक, बूंदी रोड पर खेतों में दिखा, वन विभाग ने दी दूर रहने की सलाह
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के नजदीकी क्षेत्र में भालू की दस्तक हुई है। भालू शनिवार सुबह चित्तौड़गढ़ शहर के निकट बूंदी रोड स्थित खेतों में दिखाई दिया है। दो दिन से भालू का मूवमेंट चित्तौड़ दुर्ग व शहर के आसपास के खेतों में है। वहीं वन विभाग भी इस पर नजर रखे हुए है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह भालू से दूर रहे तथा किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करें। इधर, करीब एक माह में भालू दूसरी बार चित्तौड़गढ़ शहर के आस पास व दुर्ग पर पहुंचा है।

जानकारी में सामने आया कि दो दिन से चित्तौड़गढ़ शहर के आस-पास के इलाकों में तथा चित्तौड़ दुर्ग पर भालू दिखाई दिया है। तीन दिन पूर्व यही भालू अभयपुर घाटा क्षेत्र में था। वहीं शुक्रवार को इसकी लॉकेशन चित्तौड़ दुर्ग पर आई थी। दुर्ग पर रतन सिंह महल एवं आसपास के क्षेत्र में यह भालू का मूवमेंट था और लोगों ने इसके फोटो वीडियो भी बनाए थे। वहीं शनिवार सुबह यह भालू चित्तौड़गढ़ शहर के बिल्कुल नजदीक बूंदी मार्ग स्थित खेतों में दिखाई दिया। खेत पर भालू को देख कर किसान आश्चर्यचकित हो गए। लोगों की आवाज सुन कर भालू खेतों से गंभीरी नदी के किनारे-किनारे होते हुए संगम महादेव के सामने की तरफ मानपुर की ओर चला गया। ऐसे में लोगों ने एक दूसरे को फोन कर सूचना दी तथा सतर्क रहने को कहा है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी मिली है। वन विभाग का कहना है कि यह भालू भटक कर आया है तथा स्वत ही अपने क्षेत्र में चला जाएगा। साथ ही वन विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि भालू को देख कर उसके नजदीक नहीं जाए। इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करें तथा दूर रहे। छेड़छाड़ होने की स्थिति में बालू किसी पर भी हमला कर सकता है। वह वन विभाग की टीम भी मानपुरा व भोईखेड़ा क्षेत्र में पहुंच रही है।

खेत पर खाना बना रही थी महिला, मकान के पीछे दिखा भालू

जानकारी मिली है कि यह भालू शुक्रवार को चित्तौड़ दुर्ग पर दिखाई दिया था। लेकिन सोमवार को यही भालू बूंदी रोड पर खेतों में पहुंच गया। बूंदी रोड पर दरगाह से कुछ आगे ही भोईखेड़ा निवासी राधेश्याम भोई का खेत है। यहां इसकी माता मकान के बाहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान भालू खेत पर बने मकान के पीछे की ओर जाता दिखाई दिया। इस पर राधेश्याम ने मोबाइल से वीडियो बनाएं तथा अपनी माता को मकान में सुरक्षित आने के लिए आवाज लगाई। यह आवाज सुन कर भालू ने अपनी गति बढ़ाई तथा गंभीरी नदी के किनारे चला गया। यहां से पानी में नहीं उतर संगम महादेव के सामने की तरफ किनारे पर होते हुवे मानपुरा के खनन क्षेत्र में पहुंच गया।

जम कर वायरल हो रहे भालू के फोटो और वीडियो

इधर, जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के नजदीकी इलाकों में भालू के मूवमेंट के लोगों ने फोटो एवं वीडियो भी बनाए हैं। दो दो दिन पूर्व एक वीडियो अभयपुर घाटा क्षेत्र का सामने आया था। वहीं शुक्रवार को भालू चित्तौड़ दुर्ग पर रतनसिंह महल के पीछे की ओर था तो भी लोगों को दिखाई देने पर फोटो एवं वीडियो बनाएं। वहीं शनिवार सुबह भी खेतों में घूमते हुए फोटो एवं वीडियो सामने आए, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

What's your reaction?