चित्तौड़गढ़ - रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 42 से अधिक प्रकरणों में ज्यादातर का मौके पर ही समाधान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उदपुरा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर को आवेदन पत्र सौंपे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने जनसुनवाई को प्रभावशाली एवं उद्देश्यपूर्ण बनाया।

जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

रात्रि चौपाल के दौरान 42 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश प्रकरणों का जिला कलक्टर ने मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान किया एवं बाक़ी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वन भूमि पट्टे से संबंधित मामलों पर वन विभाग के अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक निर्देश दिए। सुरेश गुर्जर द्वारा उठाए गए आम रास्ता चौड़ीकरण के मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। छोटू सिंह द्वारा प्रस्तावित खेल मैदान हेतु भूमि चिन्हांकन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए।
एफआईआर दर्ज नहीं होने जैसे 3-4 मामलों में पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में पीने के पानी की समस्या, अतिक्रमण हटाने, भूमि आवंटन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को लाभ दिलाने सहित विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एक संवेदनशील प्रकरण सामने आया, जिसमें एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की दोनों किडनी फेल होने की जानकारी दी। इस पर जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर जरूरी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दूरदराज के क्षेत्रों में मुख्य सड़कों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए, ग्राम पंचायत को सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने तथा पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि “जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल आमजन की समस्याओं से सीधे संवाद और समाधान का माध्यम है। हर अधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि वह समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

इस दौरान प्रशिशु आईएएस रविन्द्र मेघवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल,विकास अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, CMHO, जलसंसाधन, कृषि, रसद, सार्वजनिक निर्माण विभाग , शिक्षा सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधकारी, कर्मचारी, प्रशासक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?