1092
views
views

सीधा सवाल। कपासन। नगर की प्रमुख समाज सेविका एवं सामाजिक कार्यकर्ता किन्नर निलो भुवा के व्यास मोहल्ला में स्थित आवास पर महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अच्छी बरसात एवं खुशहाली की कामना को लेकर नगर की प्रमुख समाज सेविका एवं सामाजिक कार्यकर्ता किन्नर निलो भुवा के व्यास मोहल्ला में स्थित आवास पर महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया । इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।उसके उपरांत ठाकुर जी को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने किन्नर निलो भुवा का पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

