चित्तौड़गढ़ - हरियाली के बीच उमड़ी जनता, दुर्ग पर पैदल पहुंचे पर्यटक, सांवलियाजी में उमड़ा सैलाब
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हरियाली अमावस्या का पर्व विशेष तौर पर मेवाड़ में मनाया जाता है। इस दिन हरियाली के बीच जाकर दिन बिताया। विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग हो या अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थल, बड़ी संख्या में लोग पहुंची। लेकिन इन सभी का केंद्र भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा को लेकर विशेष बंदोबस्त किए हैं।

हरियाली अमावस्या का त्यौहार विशेष तौर मेवाड़ में मनाया जाता है। इसे लेकर चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर की ओर से अवकाश की घोषणा भी कर दी गई। विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और प्रशासन को विशेष बंदोबस्त करने पड़े। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर रात 10 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। ऐसे में दुर्ग पर करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु पैदल ही पहुंचे हैं। प्रवेश द्वार से पहले ही श्रद्धालुओं के वाहनों को बेरिकेट्स लगा कर रोक दिया था। वहीं करीब 13 किलोमीटर क्षेत्र में फैले चित्तौड़ दुर्ग पर हर तरफ लोग दिखाई दे रहे थे। हरियाली के बीच दिन मनाया गया। लोग पिकनिक मनाते हुवे देखे गए। जिला कलक्टर आलोक रंजन व पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे। इसी के अनुसार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। वहीं दुर्ग के प्रमुख जलाशयों पर गोताखोर तैनात किए थे, जो कि किसी भी हादसे के समय मदद कर सके। 

झरनों पर दिखी भीड़, जाम के थे हालात

चित्तौड़ दुर्ग के अलावा जिले के करीब एक दर्जन धार्मिक स्थलों और जलाशयों पर भीड़ रही। चित्तौड़ शहर के ही 25 किलोमीटर में आधा दर्जन से अधिक झरने हैं। इसमें नीलिया महादेव में सबसे ज्यादा भीड़ रही। वहीं केलझर महादेव, मंगोदड़ा झरना, झरिया महादेव में भारी भीड़ दिखी। सभी स्थानों पर पुलिस जाप्ता तो तैनात था ही, इसके अलावा सिविल डिफेंस के गोताखोर भी तैनात किए गए थे। 

सांवलिया में पांच लाख लोगों के दर्शन का अनुमान

इधर, प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हरियाली अमावस्या पर भारी भीड़ दिखी। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि गुरुवार रात तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करेंगे। दर्शन को लेकर कुरेठा नाका से दर्शन की व्यवस्था थी। भीड़ को देखते हुवे प्रवेश के लिए एक ही गेट रखा था। वहीं निकासी के लिए पुलिस थाने के पास का गेट अस्थाई तौर पर खोला गया। 

महकी पकवानों की महक, उठाया लुत्फ

इधर, हरियाली अमावस्या पर पकवान का भी खूब लुत्फ उठाया गया। इस दिन विशेष तौर पर मालपूए घरों में बनाए जाते हैं। बाजार में भी मालपूए की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा घेवर, गुलाब जामुन, पकौड़ी भी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में घर घर तो पकवान बने ही दीपावली की तर्ज पर जगह-जगह दुकानें लगा कर मिठाइयों की बिक्री हुई।

What's your reaction?