चित्तौड़गढ़ - उपखण्ड क्षेत्र में जर्जर राजकीय भवनों का निरीक्षण, अत्यंतजर्जर भवनों को बंद करने के निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। झालावाड़ जिले में हाल ही में एक जर्जर विद्यालय भवन गिरने से हुई दुर्घटना के मद्देनजर, जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल द्वारा चित्तौड़गढ़ उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय भवनों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चित्तौड़ी, भाटियों का खेड़ा, गिलुण्ड, खरड़ी बावड़ी सहित अन्य ग्रामों के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कई भवनों की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित पाई गई, जिसके चलते निर्देश जारी किए गए।

खरड़ी बावड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र की छत और फर्श खराब स्थिति में पाए जाने पर भवन को तत्काल बंद कर बच्चों की उपस्थिति पर रोक लगाई गई। साथ ही भवन के ऊपर रखी निजी जल टंकी को हटाने तथा झाड़ियों की सफाई के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिए गए।

विद्यालय भवनों में क्षतिग्रस्त कमरों को बांस व रस्सी की सहायता से बंद करने तथा वैकल्पिक कक्षा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संस्था प्रधानों को दिए गए।

भाटियों का खेड़ा में स्थित आंगनबाड़ी की स्थिति अत्यंत जर्जर होने पर उसे तत्काल बंद करने एवं परिसर से मलबा हटाने हेतु जेसीबी से सफाई के निर्देश दिए गए।

गिलुण्ड के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील भवन में दरारें, विद्यालय मार्ग की खराब स्थिति, पुराने-नए भवनों के जॉइंट से जल रिसाव एवं डीएमएफटी फंड से स्वीकृत अधूरे कमरों की शीघ्र पूर्णता हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय की दीवार तोड़कर सामग्री लाने से पशुओं की आवाजाही रोकने हेतु पुनर्निर्माण के निर्देश भी जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में स्थित राजकीय भवनों का ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही, सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वे जर्जर भवनों का तखमीना तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

What's your reaction?