630
views
views
शेखावत के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प

सीधा सवाल
पाली शहर में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अर्जुन सिंह शेखावत के असामयिक निधन पर रावणा राजपूत समाज ने शनिवार को सर्वोदय नगर स्थित समाज भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि आनंदपाल सेवा समिति के संरक्षक मंजीतपाल सिंह सांवराद ने कहा, "शेखावत के निधन से साहित्य जगत में शून्यता आ गई है। उन्होंने राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना होगा।"
श्रद्धांजलि सभा में समाज के संरक्षक कमूल सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष मूल सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष परमेंद्र सिंह परिहार, शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, महिला जिला अध्यक्ष सिंधू कंवर और शेखावत के पुत्र देवेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सभा में मांगू सिंह गोयल, विजय सिंह निर्वाण, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह इंदा, ढगल सिंह, गणपत सिंह र्दैया, धन सिंह सोलंकी, राजू सिंह आउआ, रेखा कंवर, सुशीला कंवर, पिंकी कंवर, अनु कंवर, संतु सिंह, आशापुरा सेवा समिति अध्यक्ष हेमंत सिंह चौहान, तेज सिंह चौहान, किशोर सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राठौड़, केशर सिंह मांगलिया, देवी सिंह, नरपत सिंह, गजेंद्र सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सिंह कान्दरा, दलपत सिंह, सुमेर सिंह चावड़ा, बाबू सिंह, मंगल सिंह खारड़ा, पर्वत सिंह सोजत, समुंदर सिंह खींची, चेन सिंह, बाबू सिंह परिहार, प्रताप सिंह, राम सिंह, कल्याण सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

