चित्तौड़गढ़ - जर्जर भवनों से जनहानि रोकने हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर स्थाई समितियों का गठन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में जर्जर भवनों एवं संरचनाओं के कारण संभावित जनहानि की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला एवं राज्य स्तर पर विशेष स्थाई समितियों का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि राजकीय विद्यालयों, छात्रावासों, महाविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों, कार्यालय भवनों तथा सड़कों के पुल-पुलियाओं की सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा एवं मरम्मत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह समितियां बनाई गई हैं।

राज्य स्तर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति सभी शासकीय भवनों, सड़कों एवं पुलों का सुरक्षा अंकेक्षण कराएगी। समिति द्वारा जर्जर एवं असुरक्षित भवनों का चिन्हीकरण, ध्वस्तीकरण, मरम्मत हेतु लागत आकलन (तकमीना) तैयार करवाना एवं वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही यह समिति प्रत्येक वर्ष जून माह से पूर्व सभी राजकीय भवनों की मरम्मत कार्य पूर्ण करवाने तथा मासिक समीक्षा करने का कार्य करेगी।

इसी प्रकार जिला स्तर पर गठित स्थाई समिति की अध्यक्षता जिला कलक्टर करेंगे। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महाप्रबंधक उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा कलक्टर द्वारा नामित अन्य आमंत्रित अधिकारी सदस्य होंगे।

जिला स्तरीय समिति विभागों से समन्वय कर उपखंड स्तर पर भी आवश्यकता अनुसार समितियों का गठन करेगी, जो असुरक्षित भवनों, क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुलों की सुरक्षा अंकेक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगी।

वर्षा ऋतु में भवनों के गिरने, बिजली करंट, बाढ़ में डूबने, जलभराव व क्षतिग्रस्त रपटों व पुलियाओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे एवं तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

स्थाई समितियां प्रत्येक वर्ष 15 जून से पूर्व सभी असुरक्षित भवनों एवं पुलों का चिन्हीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

What's your reaction?