views

सीधा सवाल। चित्तौडगढ। सांवरिया विकास समिति के तत्वाधान मे एवं भक्तगणों के सहयोग से झरना पाडनपोल से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सांवरिया कोलोनी तक सुबह 8 बजे से साढे 12 बजे तक बरसात मे भीगते हुए युवा, बच्चे एवं महिलाओ ने नाचते गाते कावड़ यात्रा निकाली।
यात्रा पाडनपोल, मिठाई बाजार, सदर बाजार , गोलप्याउ, कलेक्टी चौराहा, ओवरब्रीज, कुम्भानगर, सब्जीमंडी, करणीमाता का खेडा होते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर पहूंची। कावड़यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पहूंच सहस्त्रधारा जलाभिषेक , पूजा श्रृंगार के पश्चात महाआरती हुई एवं भोजन प्रसादी रखी गयी।
यात्रा मे समिति अध्यक्ष अशोक मेनारिया, कोषाध्यक्ष जयसिंह राव, छोटूसिंह शेखावत, भैरूलाल जाट, किशन शर्मा, शिवनारायण शर्मा, मनोहर शर्मा, रवि शर्मा, रमेश शर्मा, नरेन्द्र जैन, लक्ष्मण कीर, नारायणग गुर्जर, शंकर कीर, प्रतापसिंह, हरकेश सिंह, शेलेन्द्र सिंह शांतिलाल, भैरूगिरी, बद्रीगिरी, देवेन्द्रपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कृष्णचन्द्र शर्मा, प्रमोद जैन, फतेहसिंह, भवानीशंकर, सिद्वान्त शर्मा, ईश्वरसिंह, आशीष शर्मा, सतीश रामावत, उज्जवल सांखला, सिद्वार्थसक्सेना, रतनलाल जाट, रमेश कुमावत, देवेन्द्र शर्मा, भैरू गिरी, कुलदीप सिंह, प्रदीपसिंह, सज्जनसिंह, सोहन साहु, शंकरसिंह, अनिल जोशी, मुकेश शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, हनुमन्तसिंह, भगवतीलाल, भगवानलाल, विजय मेनारिया, कैलाश कोशल, वीरेन्द्रसिंह, रेवन्तसिंह, हरिशंकर, गोविन्द शर्मा, अविनाश शर्मा, कुम्भानगर महिला मंडल सांवरिया महिला मंडल की सदस्यों सहित क्षेत्र की महिलाओं बच्चो,ं युवाओ आदि सहित 400 से अधिक लोगो ने इस धार्मिक आयोजन मे हिस्सा लिया।
