1239
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में पावटा चौक स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को सांवलिया सेठ के रूप में हजारेश्वर महादेव की झांकी सजाई गई। श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज के सानिध्य में हजारेश्वर महादेव मंदिर श्रावण मास में प्रतिदिन विशेष श्रृंगार हो रहे हैं। हजारेश्वर महादेव को अलंकारिक रूप में भगवान की झांकी सजाई गई। आचार्य श्रवण सामवेदी शास्त्री ने बताया कि हजारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ एवं 51 लाख महामृत्युंजय का अनुष्ठान 25 ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है। इसमें बुधवार के दिन हजारेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। शाम को भगवान श्री सांवलिया सेठ की झांकी सजाई गई। यहां शिवम् फ्लावर के शिवमाली, नारायण माली, विष्णु माली, दीपक साहू आदि भक्तों ने झांकी सजाई।