चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का हुआ शुभारम्भ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 31 जुलाई से 01 अगस्त तक आयोजित होने वाली अन्तर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल पारूल श्रीवास्तव, स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।   

स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में स्कूल के सभी ग्यारह सदनों के कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं के कैडेट्स भाग ले रहें हैं। इस प्रतियोगिता को ग्रुप ए सीनियर्स, ग्रुप बी जूनियर्स, ग्रुप सी सब-जूनियर्स एवं ग्रुप डी गर्ल्स श्रेणियों के तहत विभाजित किया गया। चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी, जिनमें 25 मीटर फ्रीस्टाइल 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, एक्वेटिक खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाते हैं, बल्कि कैडेट्स में अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे महत्वपूर्ण गुणों का भी विकास करते हैं। यह एक ऐसा आयोजन है जो न केवल खेल-कूद के प्रति हमारी रुचि को बढ़ाता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को भी उजागर करता है। तैराकी एक अत्यंत महत्वपूर्ण खेल है, जो न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि धैर्य, आत्म-विश्वास और साहस भी सिखाता है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से हमारे युवा खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। 

चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न श्रेणियों में तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स के प्रदर्शन से दर्शकगण भी काफी प्रभावित हुए। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

What's your reaction?