भीलवाड़ा - डीएनटी समाज का महा-बहिष्कार आंदोलन, प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

आजाद चैक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, सरकार को दिया अंतिम अल्टीमेटम

सीधा सवाल। भीलवाड़ा।
राज्य सरकार की उपेक्षा और वर्षों से चली आ रही सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक हकमारी के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति एवं विमुक्त घुमंतू अर्ध-घुमंतू जाति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भीलवाड़ा के आजाद चैक से कलेक्टर कार्यालय तक ‘महा-बहिष्कार’ रैली निकाली गई।
रैली में समाज के हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में काले झंडे और मुखर नारों के साथ समाज के लोगों ने अपने आक्रोश को प्रकट किया। रैली के समापन पर कलेक्टर ऑफिस के बाहर पुतला दहन कर सरकार के प्रति गहरा रोष जताया गया।
राष्ट्रीय पशुपालक संघ के अध्यक्ष लालजी राईका ने सभा में कहा कि सरकार वर्षों से डीएनटी समाज की अनदेखी कर रही है। हमारी मांगे बार-बार उठाई गई हैं, मगर न तो वार्ता होती है और न ही समाधान। यह हमारा अंतिम ज्ञापन है। अब आंदोलन ही हमारा उत्तर होगा।
राईका ने बताया कि राजस्थान सरकार की सूची में केवल 32 डीएनटी समुदाय शामिल हैं, जबकि वास्तविक संख्या 50 से अधिक है। इनकी अनुमानित जनसंख्या 1 करोड़ 23 लाख है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का 15 प्रतिशत है, लेकिन शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भागीदारी शून्य है। कई समाजजनों के पास आज तक आवास नहीं है और प्रमाणपत्र भी नहीं बनाए जा रहे हैं।
विमुक्त घुमंतू अर्ध-घुमंतू जाति परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ कालबेलिया ने चेताया कि “यदि सरकार ने अब भी वार्ता नहीं की तो 1 नवम्बर 2025 से डीएनटी समाज हाईवे पर उतरकर विरोध करेगा। इसके साथ ही हम पंचायत और निकाय चुनावों का बहिष्कार करेंगे।” उन्होंने कहा कि डीएनटी समाज अब सरकारी प्रमाणपत्र शिविरों और योजनाओं का बहिष्कार करेगा, क्योंकि इनका समाज से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है।
संगठन द्वारा दिये मांगपत्र में समाज ने सरकार के समक्ष पांच प्रमुख मांगें दोहराईं। जिसमें समाज को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए। पंचायतों में 10ः प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। बस्तियों की जमीन पर मालिकाना पट्टे दिए जाएं। समाज के बच्चों के लिए मॉडल स्कूलों की स्थापना की जाए। 1000 छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाए।
आजाद चैक में हुई सभा में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए समाजजन, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सबकी एक ही आवाज थी अब नहीं सहेंगे उपेक्षा, हक लेकर रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर उचित समाधान नहीं किया तो आगामी तीन महीनों में यह आंदोलन पूरे राजस्थान में फैलाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

What's your reaction?