चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - महाराष्ट्र से बीएसएनएल विभाग की 4 टन से अधिक केबल चोरी का मामला, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

चोरी का माल बरामद व घटना में प्रयुक्त कंटेनर जब्त

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। महाराष्ट्र के संभाजीनगर ईलाके से बीएसएनएल विभाग की चोरी की गई 4610 किलोग्राम अण्डरग्राउण्ड केबल के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर में भर कर ले जाई जा रही केबल व अन्य उपकरण को जब्त कर हरियाणा व यूपी के तीन आरोपियों को डिटेन कर गिरफ्तार किया है।

            जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार व जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिह, कानि. राकेश, रामकेश, विजय सिह, रणजीत, हेमन्त कुमार व सरियाराम द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच-निम्बाहेडा हाईवे रोड़ सरहद जलिया के यहा पर नीमच की तरफ से आ रहे बॉडी कन्टेनर को संदिग्ध होने पर रूकवाकर चैक किया तो गाडी के अन्दर काले रंग की मोटी केबल के कटे हुये टुकड़े भरे मिले। उक्त केबल के टुकड़ों के उपर S.I.I.L SILVASSA 1997 1200 PRS 0.4 MM DOT अंकित पाया। कन्टेनर के अन्दर भरी हुई केबल बी.एस.एन.एल. कम्पनी की देखने में प्रतित हुई। केबल के टुकड़ों की मोटाई करीब 2.5 व 3.00 इंच होकर लम्बाई करीब 25-26 फिट पाई। केबल के कटे हुये टुकड़ों का वजन करवाया गया तो कूल वजन 4610 किलोग्राम हुआ। कन्टेनर के अन्दर बी.एस.एन.एल. केबल के कटे हुये टुकड़े के साथ केबल काटने की आरी (कट्र) मौजुद मिला जिससे यह प्रतित हुआ कि आरोपीगण उक्त माल कही से चोरी करके लाये है। उक्त केबल के कटे हुये टुकड़े, केबल काटने की आरी (कट्र) व कन्टेनर जो कि चुराया हुआ या किसी अपराध के किये जाने का संदेह होने से धारा 106 बी.एन.एस.एस. 2023 में नियमानुसार जब्त किया गया।

      कन्टेनर चालक 55 वर्षीय बलवान सिंह पुत्र रामसिंह नाई निवासी कलोई (सुरा) थाना धुलिना चोकी जिला झझर (हरियाणा) व उसके साथी व्यक्ति 37 वर्षीय असलम पुत्र सगीर खान निवासी सरावा दादुपुर जिला बुलन्दशहर (उतर प्रदेश) हाल 221/10 गली नं. 08 विष्णु गार्डन तिलक नगर, पश्चिम दिल्ली थाना ख्याला (दिल्ली) व 26 वर्षीय शाहरूख पुत्र लंड्न खान निवासी मकान नं. 409 बड़ागावं कोटरा तहसील सहावर जिला कासगंज (उतर प्रदेश) हाल विष्णु गार्डन गली नं. 04 मकान नं. 218 थाना ख्याला पश्चिम दिल्ली (दिल्ली) को संदिग्ध होने से गिरफ्तार किया गया। 

     मामले में जब्त शुदा माल के सम्बन्ध में जांच की तो पाया कि उक्त तीनों आरोपीगण, माल (केबल) को संभाजीनगर महाराष्ट्र से चोरी करके लाये है जो दिल्ली लेकर जा रहे थे। इस सम्बन्ध में संभाजीनगर (महाराष्ट्र) से मालुमात की गई तो पता चला कि बी.एस.एन.एल. केबल चोरी के वहा पर प्रकरण पंजिबद्व है। संभाजीनगर (महाराष्ट्र) पुलिस भी तफतीश हेतु थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ पहुंची एवं गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से आवश्यक पुछताछ की गई। मामले हाजा में विस्तृत जांच जारी है। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने पुछताछ पर बताया कि हाईवे रोड के पास जमीन में गढी हुई बी.एस.एन.एल. केबल को काटने के लिये यह लोग रिफलेक्टर जैकेट, हेलमेट वगेरा लगाकर हाईवे रोड़ से ट्राफिक को बेरियर के माध्यम से डाईवर्जन करवाकर वारदात को अन्जाम देते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को लगे कि उक्त काम सरकारी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। वारदात को अन्जाम देते समय घटना स्थल पर इनके साथी दो चार व्यक्ति अच्छे सफेद पोश कपड़े पहनकर महंगी गाडिया लेकर खड़े रहते है जिससे आरोपीगण के उपर किसी को शंका नही होती है। उक्त मामले का मास्टरमाइंड महबूब खान निवासी दिल्ली है जो हवाई जहाज से आता जाता है, चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाता हे। उक्त आरोपी पूर्व में संभाजी नगर जिले में 6 से अधिक वारदाते कर चुके हैं।

What's your reaction?