504
views
views

सीधा सवाल। चित्तौडगढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सी. पी. जोशी ने मावली के वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह राणावत के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि नागेंद्र सिंह राणावत जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे पार्टी के ना केवल एक समर्पित कार्यकर्ता थे, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी अनुकरणीय थी। मावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनका जीवन सादगी, सेवा और संघर्ष की मिसाल रहा जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रो रहेगा। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
