views

सीधा सवाल। भूपालसागर। स्थानीय विजयवर्गीय समाज के चूनाव श्री राम मशीनरी मार्ट पर सम्पन्न हूए जिसमे सर्व सम्मति से प्रहलाद राय बोहरा निर्विरोध निर्वाचित हुए। पूर्व सभा अध्यक्ष रमेश चंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि घनश्याम विजयवर्गीय के मेवाड प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात कार्यकारिणी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई जिसके चलते 3 अगस्त 2025 को चूनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र विजयवर्गीय की मौजूदगी मे सभा भूपालसागर के चूनाव कराये गये परन्तु समाज की एकजुटता होने से सर्वसम्मति से प्रहलाद राय बोहरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया साथ ही चूनाव प्रभारी ने प्रहलाद राय बोहरा को शपथ दिलाकर समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल कोठारी, रामसहाय बोहरा, गोविन्द पाटोदिया, प्रकाशचंद्र पाटोदिया, गिरिराज पाटोदिया,विनोद बोहरा, घनश्याम पाटोदिया, नारायण कोठारी, लोकेश पाटोदिया, घनश्याम बोहरा,दिपक पाटोदिया, दिपक बोहरा, सहित सभा महिला अध्यक्ष विष्णु देवी बोहरा, उषादेवी पाटोदिया, सूमनदेवी बोहरा, तारा देवी पाटोदिया, पिंकी पाटोदिया सहित समाज के महिला, पूरूष मौजूद रहे।