1239
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय टाईगर फोर्स एवं प्रताप पुंजा प्रदेश के अध्यक्ष अमर सिंह सोनावत ने राष्ट्रीय सुरक्षा टाईगर फोर्स के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट मालम सिंह पंवार को मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र ही कार्यकारिणी बना कर केन्द्रीयकार्यिरणी को सूचित करने के निर्देश देते हुए सम्पूर्ण जिले में प्रताप पुंजा प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर आने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधि उतारने की योजना बनाने पर जोर दिया।
इस नियुक्ति पर दिनेश मेनारिया चोरवडी, एडवोकेट नारायण सिंह परमार, राधेश्याम खटीक, भगवानलाल बैरवा रेवालिया कलां मादुलाल भाट गुढा, जयपाल ओड रिठोला, हिम्मत शर्मा सिंहपुर ने हर्ष जताया।