views

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। राजस्थान पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए गए वांछित अपराधियों भगोड़े एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में अपराधियों की घर पकड़ के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल एवं कोतवाली थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में कोतवाली की पुलिस टीम को 7 इनामी अभियुक्त जिनमें सुरेंद्र उर्फ शेरू विष्णु नागदा मोती सिंह सोंधिया राम सिंह सोंधिया मदनलाल पाटीदार पुष्कर सुथार दुर्गेश पाटीदार को टीम ने गिरफ्तार किया है। जिस पर टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक लेखराज, सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, देवेंद्र, रंजीत, रामकेश, विजय, राकेश, मुकेश, रतनलाल और सुरेंद्र पाल को सम्मानित किया गया है।