views
श्री ढाबेश्वर महादेव के महाकाल स्वरूप के दर्शन कर विधायक ने की खुशहाली की कामना

निंबाहेड़ा ।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर नगर के दशहरा मैदान स्थित आमजन के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्र श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर से फूलों से श्रृंगारित पालकी पर महाकाल स्वरूप में भोलेनाथ विराजित रहें। नगर में निकली बाबा महाकाल की इस शाही सवारी के दर्शन के लिए जगह-जगह नगरवासी आतुर दिखें। शाही सवारी नगर के जिस मार्ग से गुजरी वहां नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ पुष्प वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया तथा महाकाल स्वरूप को नमन किया।
इसी क्रम में बाबा महाकाल (श्री ढ़ाबेश्वर महादेव) की शाही सवारी का नया बाज़ार में श्री चारभुजा जी मंदिर के समीप से गुजरने के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने बाबा महाकाल को गुलाब के पुष्प की माला पहनाकर दर्शन किये एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, जगदीश माली, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, अजय नागदा, विकास पोरवाल, सुनील धाकड़ कोचवा, अशोक धाकड़, पुष्कर सोनी, अंतरिक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।